किसानों और प्रशासन के बीच सफल हुई वार्ता, बनी सहमति धरना हुआ समाप्त…

खबर हरियाणा के सिरसा हाईवे से हैं जहां लाधड़ी टोल प्लाजा पर किसान नेता और टोल कर्मी के बीच हुए लड़ाई झगड़े के मामले में गुरुवार दोपहर को किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चौथे दौर की वार्ता सफल रही और इसके बाद धरना को समाप्त कर दिया गय।

टोल का पूरा स्टाफ बदल दिया गया है। मैनेजर को हटा दिया गया है। गुंडों का अड्डा कैंटीन का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। पूरे देश का झंडा और आई कार्ड वाली गाड़ी टोल फ्री रहेगी। इससे पहले तीन दौर की वार्ता विफल रही थी।  

सोमवार दोपहर बाद चिकनवास-लाधड़ी टोल प्लाजा पर किसान नेता संदीप धीरणवास और टोल कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई थी। किसान नेता को गंभीर चोटें लगी थी। जिसके चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया। घटना का पता चलने पर किसान टोल पर पहुंचे थे और रात को टोल फ्री कर दिया था। मंगलवार को पांचों टोलों को शाम तक फ्री कर दिया था। बुधवार को किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई थी। किसान नेता शमशेर नंबरदार, कुलदीप खरड़, संदीप, सदानंद राजली आदि का कहना है कि प्रशासन के साथ आज फिर बैठक है। अगर, बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला तो पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश के टोल कमेटियों से संपर्क जारी है।