ऑपरेशन गंगा: यूक्रेन में फंसे 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची सातवीं फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने किया रिसीव

seventh Operation Ganga flight

यूक्रेन में फंसे 182 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचा। ऑपरेशन गंगा के तहत जब सातवीं फ्लाइट जब नागरिकों को लेकर एबुखारेस्ट (रोमानिया) से मुंबई पहुंची तो केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुंबई एयरपोर्ट पर भारतीय छात्रों की अगवानी की।

एआईए की उड़ान आईएक्स-1202 बुखारेस्ट (रोमानिया) के हेनरी कोंडा हवाई अड्डे से मुंबई पहुंची, जिसमें महाराष्ट्र के लगभग 24 लोग शामिल थे।

वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर इंतजार कर रहे सैकड़ों चिंतित माता-पिता और रिश्तेदार अपने बच्चों से मिले। 24 फरवरी से यूक्रेन में रूस द्वारा अपने सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से, महाराष्ट्र के लगभग 1,200 व्यक्ति, जिसमें ज्यादातर छात्र हैं, जो यूक्रेन में फंस गए हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के अधिकारियों को केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने और यहां लौटने वाले लोगों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में नई दिल्ली के लिए अन्य उड़ानों के अलावा, यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट करने वाली यह दूसरी उड़ान है, जो मुंबई पहुंची है, पहली विमान 26 फरवरी को यहां पहुंची थी, जिसमें 219 छात्र अपने वतन वापस लौटे।