एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में हारी, जापान ने 5-3 से दी मात

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में जापान के हाथों सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी है। डिफेंडिंग चैंपियन जापान ने 5-3 से भारत को शिकस्त दी। इसके चलते टोक्यो ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम फाइनल में जाने से चूक गई।

जापान ने अंतिम-4 के मुकाबले में शुरू से ही भारत पर दबाव बनाया। उसने पहले पांच मिनट में ही छह पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। इन हमलों का उसे फायदा मिला और पहले क्वार्टर में ही उसने दो गोल की बढ़त बना ली।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने पलटवार किया. लेकिन जापान के डिफेंस ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। लेकिन दिलप्रीत सिंह ने जापानी डिफेंड में सेंध लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में दाखिल कर दिया। इसके बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर के रूप में बढ़िया मौका मिला था लेकिन भारतीय टीम नाकाम रही। दूसरे क्वार्टर में जापान ने रैफरल के जरिए पेनल्टी स्ट्रोक बटोरा और इसे भुनाया। इससे उसकी बढ़त 3-1 की हो गई।

भारत हाफ टाइम तक इस अंतर का पाट नहीं पाया। हाफ टाइम तक भारतीय टीम केवल एक ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर पाई। वहीं जापान ने इस दौरान छह कॉर्नर कमाए। लेकिन गोल पर शॉट्स के मामले में जापानी टीम आगे रही और इसी के दम पर उसे बढ़त मिली।