उपचुनाव के नतीजे आज, 23 जून को हुई थी वोटिंग, सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती

देश के तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। इन परिणामों के लिए आज रविवार सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

यूपी की दो, पंजाब की एक लोकसभा सीट, त्रिपुरा की चार और आंध्रप्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। चार राज्यों में से सबसे अधिक त्रिपुरा में अगरतला, जुबाराजगर, सुरमा और बरदोवाला टाउन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग हुई थी।

वहीं यूपी में रामपुर और आजमगढ़, पंजाब में संगरूर सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।

इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। आज मतगणना होगी। इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था के उचित इंतजाम किए गए है।