उत्तराखंड : विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ Badrinath Dham, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता

Badrinath Dham

पूरे विधि-विधान, मंत्रोच्चार और सेना बैंड की धुन के साथ रविवर को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आज यानि रविवार को खोल दिए गए। इस अवसर पर दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Image

बद्रीनाथ धाम को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है। आज सुबह बद्रीनाथ मंदिर के कपाट जैसे ही खुले जय बद्रीनाथ के जयघोष से मंदिर गुंजायमान हो उठे। मंत्रोच्चारण से चारों तरफ का वातावरण भक्तिमय है। ऐसे में श्रद्धालु अब अगले छह महीने तक मंदिर में भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे।

Image

आपको बता दें कि बद्रीनाथ उन चार प्राचीन तीर्थ स्थलों में से एक है जिन्हें ‘चार धाम’ कहा जाता है। इसमें यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ भी शामिल हैं। यह मंदिर उत्तराखंड के बद्रीनाथ शहर में स्थित है। यह हर साल छह महीने (अप्रैल के अंत और नवंबर की शुरुआत के बीच) भक्तों के लिए खुला रहता है।