आलिया भट्ट के जन्मदिन के मौके पर ‘ब्रह्मास्त्र’ का नया पोस्टर रिलीज

आलिया भट्ट के जन्मदिन के मौके पर ‘ब्रह्मास्त्र’ का पोस्टर सामने आया है। ‘ब्रह्मास्त्र’ के इस नए पोस्टर में आलिया बेहद खास नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने आलिया भट्ट को खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पोस्टर में आलिया खास प्रकार की शक्ति को दिखाती नजर आ रही हैं।

अमिताभ बच्चन ने पोस्टर शेयर करके लिखा है- इस जन्मदिन के अवसर पर, मिलते है उनसे जिनके आने से चार चांद लग जाते हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ की शक्ति इशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं…।

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ अगले साल 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर भी हैं।