आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में किया Road Show, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा- पंजाब में 20 दिन में भ्रष्टाचार को खत्म किया…

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हेलिकॉप्टर कांगणीधार में लैंड हुआ। विक्टोरिया ब्रिज से रोड शो शुरू किया गया। अरविंद केजरीवाल ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनावी शंखनाद किया। समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आपने दिल खुश कर दिया। चारों और झंडे ही झंडे।



हम आम आदमी हैं। हमें राजनीति नहीं काम करना आता है। देशभक्ति आती है। दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म किया। 20 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया। यकीन नहीं होता तो वहां अपने रिश्तेरदारों से पूछो। कोई रिश्वत नहीं मांगता। जो पैसा खाएगा, सीधा जेल जाएगा। अब हिमाचल में भ्रष्टाचार खत्म होगा। दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार कर दिए। सरकारी स्कूलिंग को ठीक कर दिया। अब हिमाचल की चाबी आपके हाथ में है। केजरीवाल ने पांच मिनट में संबोधन खत्म कर दिया।


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पांच साल के बाद अपने आप बारी आ जाती है। अब भगवान ने राजनीतिक गंदगी साफ करने के लिए झाड़ू भेजा है। बुनयादी सुविधाओं को वोट दें। जब से पंजाब के नतीजे आये हैं तो भाजपा-कांग्रेस बोल्ड हैं तीसरा विकल्प नहीं आ सकते। 20 दिन हुए पंजाब में हमारी सरकार बने हुए, काम करने की नीयत होनी चाहिए, इनकी नीयत नहीं है।