आप ने चंडीगढ़ चुनाव में लहराया अपना परचम,सिसोदिया बोले चंडीगढ़ ने उनके हक में फतवा दिया है, इसीलिए यहां उनका ही मेयर बनेगा…

पंजाब चुनाव से पहले चंडीगढ़ नगर निगम में मिली जीत के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चंडीगढ़ पहुंचे और भगवंत मान सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सिसोदिया बोले चंडीगढ़ ने उनके हक में फतवा दिया है। इसलिए यहां उनका ही मेयर बनेगा।

चंडीगढ़ में चुनावी जीत का पता चलते ही पहले आप पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्‌ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ तो सिर्फ ट्रेलर है, असली फिल्म पंजाब में दिखेगी। कुछ घंटे बाद आप के पंजाब प्रधान सांसद भगवंत मान भी चड्‌ढा के साथ कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे।

वहां मान ने दावा किया कि चंडीगढ़ के नतीजों से पंजाब में जीत तय है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में तो पहले ही आप के हक में मन बन चुका है। लोग तो चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मोहाली के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह का भी आप में स्वागत किया। अंत में भगवंत मान को साथ लेकर मनीष सिसोदिया आए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने गवर्नेंस के केजरीवाल मॉडल पर मुहर लगाई है। अब इसका असर पंजाब में भी दिखेगा।