आदित्य L-1 ने ली Selfie, खींची पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को भारत के पहले सोलर सैटेलाइट आदित्य एल-वन के कैमरे से ली गई पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें जारी की।

इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आदित्य एल-वन जो सूर्य-पृथ्वी एल-वन बिंदु की ओर जा रहा है उसने पृथ्वी और चंद्रमा की सेल्फी क्लिक की है।”

एन वन बिंदु की ओर जाते हुए सोलर सैटलाइट आदित्य एल वन ने तीन सितंबर को अपनी कक्षा बदली।

अंतरिक्ष यान को लैग्रेंज बिंदु एल-वन की कक्षा में स्थापित करने से पहले दो और पृथ्वी-कक्षीय प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। लगभग 127 दिनों के बाद आदित्य-एल-वन के एल-वन बिंदु पर पहुंचने की उम्मीद है।

इसरो के सोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल(पीएसएलवी-सी57) ने दो सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से आदित्य एल-वन अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।

63 मिनट और 20 सेकंड की उड़ान के बाद आदित्य एल-वन अंतरिक्ष यान को पृथ्वी के चारों ओर 235×19500 किलोमीटर की एलिप्टिकल ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया