आजादी का अमृत महोत्सव: दिल्ली में बनेगा देश का सबसे बड़ा तिरंगा, केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी…

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर इस स्वतंत्रता दिवस पर बहुत कुछ खास होने वाला है। जिसमें प्रधानमंत्री की सुरक्षा से लेकर देश का सबसे बड़ा तिरंगा भी लोगों के सामने आने वाला है। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव पर राजधानी दिल्ली में देश का सबसे बड़ा तिरंगा बनाया जाएगा। जिसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस साझा करते हुए दी।

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चार अगस्त को दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है। चार अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे इक्टठें होंगे और दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे।

इसी के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी लोग उस दिन संकल्प लेंगे कि भारत अब रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं। सभी 130 करोड़ भारतीय मिलकर भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग उस दिन संकल्प लेंगे कि भारत अब रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं। सभी 130 करोड़ भारतीय मिलकर भारत को दुनिया के नंबर एक देश बनाएंगे।