अशोक तंवर ने TMC छोड़ थामा आम आदमी पार्टी का दामन, कहा- पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा

पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में अपना विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे अशोक तंवर अब आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

हालांकि उन्होंने पिछले साल नवंबर में ही टीएमसी जॉइन की थी और महज चंद महीनों में फिर पार्टी बदलकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अशोक तंवर दिल्ली में मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की।

बते दे अशोक तंवर 2009 से 2014 तक सिरसा से सांसद रहे और अक्टूबर 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक तंवर ने अपनी पार्टी बनाई। इसका नाम ‘अपना भारत मोर्चा’ रखा।

अशोक तंवर ने 23 नवंबर 2021 को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अशोक तवंर ने तब कहा था कि मौजूदा समय में ममता बनर्जी ही विपक्ष की सबसे बड़ी नेता हैं और उनके नेतृत्व में ही भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई लड़ी जा सकती है। हालांकि अब अचानक वह टीएमसी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।