अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को शनिवार को लिखे पत्र में कहा कि वह पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद पर बने रहने में असमर्थ हैं। उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा, “दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया” .