अमिताभ बच्चन स्टारर ‘झुंड’ 4 मार्च और प्रभास की ‘राधे श्याम’ 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक

अमिताभ बच्चन स्टारर स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ‘झुंड’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। इस बात की जानकारी अमिताभ ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर फैंस को दी है। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, इस टोली से मुकाबला करने के लिए रहो तैयार। हमारी टीम आ रही है। ‘झुंड’ 4 मार्च 2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

Image

नागराज पोपटराव मंजुले ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। इस फिल्म में बिग बी स्लम सॉकर के संस्थापक विजय बरसे का किरदार निभा रहे हैं। वो एक ऐसे प्रोफेसर की भूमिका मे हैं, जो स्लम के लड़कों को एक फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित करता है और उन्हें जीवन में उद्देश्य देता है।

साउथ के सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर ‘राधे श्याम’ की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। मेकर्स ने अब इस फिल्म को 11 मार्च 2022 को रिलीज करने का फैसला किया है।

Image

फिल्म को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। प्रभास-पूजा हेगड़े के अलावा सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी पुलिकोंडा, भाग्यश्री, कुणाल रॉय कपूर भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। के.के. राधाकृष्ण कुमार ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति और भूषण कुमार ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।