अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सड़क दुर्घटना में घायल, बहन अमृता अरोड़ा ने दिया हेल्थ के बारे में अपडेट

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे के पास एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई की अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की टीम के मुताबिक एक्ट्रेस की हालत स्थिर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही FIR दर्ज करेगी।

Image

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गुड़ी पाड़वा के अवसर पर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन था। जिसके चलते पुणे से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अनेक कार्यकर्ता मुंबई आए थे। इन कार्यकर्ताओं की वजह से मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर काफी ट्रैफिक हो गया। इस बीच खालापुर टोल नाके के पास अचानक तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसी में एक स्विफ्ट कार मलाइका अरोड़ा की गाड़ी से भी टकरा गई जिसके चलते मलाइका अरोड़ा जख्मी हो गईं।

Image

वहीं एक्ट्रेस की बहन अमृता अरोड़ा ने मलाइका की हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है। अमृता के मुताबिक मलाइका पहले से बेहतर हैं। अमृता ने बताया, ‘मलाइका अब ठीक हो रही हैं, कुछ समय के लिए वो अंडर ऑब्ज़रवेशन रहेंगी’। इससे पहले अपोलो हॉस्पिटल ने मलाइका हेल्थ अपडेट जारी किया था जिसमें कहा गया था ‘मलाइका के माथे पर मामूली चोटें लगी हैं। सीटी स्कैन में सब ठीक आया है फिलहाल वो ठीक हों।

Image