अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म Maidaan की नई रिलीज का ऐलान, साल 2023 में देगी बड़े पर्दे पर दस्तक

एक्टर अजय देवगन इस साल जल्द ही फिल्म Thank God और Drishyam 2 में नजर आने वाले है और आज उनकी साल 2023 के लिए एक और नई फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है।

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म Maidaan की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर आज अजय देवगन ने नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। Maidaan अगले साल 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित है। जिसमें अजय देवगन ‘अब्दुल रहीम’ का किरदार निभा रहे हैं।

पहले यह फिल्म जून 2022 में रिलीज होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश इसकी रिलीज को इस साल टाल दिया गया था। मैदान चार भाषाओं हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज होगी।