अंबाला में एक ही परिवार के 6 लोगों के मिले शव, मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद

ambala

हरियाणा के अंबाला के बलाना गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के छह सदस्य मृत पाए गए। वहीं, अधिकारियों ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

मृतकों की पहचान संगत राम (65), उनकी पत्नी महिंद्र कौर, पुत्र सुखविंदर सिंह (34) और उनकी पत्नी रीना के रूप में हुई है। इनके अलावा मृतकों में सुखविंदर सिंह की दो बेटियां आशु (5) और जस्सी (7) भी शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार सुखविंदर ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले परिवार को जहर दिया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।