राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं, इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि आज मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया है जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।