पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र रद्द, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने किया रद्द

खबर पंजाब से हैं जहां बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बुलाए गए विधानसभा सत्र को रद्द कर दिया है।

बनवारी लाल पुरोहित ने 2 पेज का नोटिस जारी करते हुए विधानसभा के सत्र को  रद्द करने का फैसला किया है।

विधानसभा के विशेष सत्र रद्द होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी प्रतिक्रिया कहा राज्यपाल की ओर से विधानसभा न चलने देना लोकतंत्र पर बड़े सवाल खड़ा करता है। अब लोकतंत्र को करोड़ो लोगों की और से चुने गए प्रतिनिधि चलाएंगे या दिल्ली केंद्र सरकार की और से चुना गया एक व्यक्ति? एक तरफ भीम राव जी का संविधान और दूसरी तरफ ऑपरेशन लोटस। जनता सब देख रही है।

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी दी प्रतिक्रिया

राघव चढ्ढा ने ट्वीट कर विधानसभा सत्र के रद्द होने पर दी प्रतिक्रिया

पंजाब विधानसभा सत्र के रद्द होने के बाद आम आदमी पार्टी नेता अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पर कई सवाल उठाए और कहा कि भाजपा और कांग्रेस के कहने पर इसको रद्द किया गया है। अमन अरोड़ा ने कहा राज्यपाल ने पहले इजाजत दे दी थी, अब मना किया है ये सीधा लोकतंत्र पर खतरा है।