आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पार्ट वन- शिवा का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। एक मिनट 14 सेकंड के इस धमाकेदार मोशन पोस्टर में रणबीर कपूर शिवा के लुक में नजर आ रहे हैं।

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और करण जौहर निर्मित इस मल्टीस्टारर फिल्म में आलिया भट्ट फीमेल लीड रोल में हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्कीनेनी भी मुख्य किरदारों में हैं।
फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर की बात करें तो शुरुआत में रणबीर कपूर दमदार आवाज में कहते हैं- ‘कुछ चल रहा है दुनिया में, कुछ ऐसा जो नॉर्मल लोगों की समझ से बाहर है। कुछ पुरानी शक्तियां हैं, कुछ अस्त्र हैं। इसके बाद आलिया की आवाज सुनाई देती है। वो कहती हैं-‘ये सब तुम्हें क्यों दिख रहा है’? तुम हो कौन शिवा? अंत में रणबीर को भगवान शिव के त्रिशूल जैसा ब्रह्मास्त्र थामे हुए दिखाया जाता है।

बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ ट्रिलॉजी है। मूवी का पहला पार्ट, शिवा 9 सितंबर को आएगा, जिसे 3-डी फॉर्मेट में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसका पोस्टर हिंदी और अंग्रेजी में जारी किया गया है।