UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं के लिए की ये घोषणाएं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मेनिफिस्टो को जारी किया। इसका नाम ‘भर्ती विधान’ रखा गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यूपी के हर जिले के युवाओं से बात करके इस मेनिफिस्टो को तैयार किया है। हम 20 लाख रोजगार का वादा कर रहे हैं।

हम युवाओं की समस्या को सुलझाने का काम किया जाएगा। जॉब कैलेंडर बनेगा जिसका कड़ाई से पालन किया जाएगा। परीक्षा के लिए बस-ट्रेन की सेवा मुफ्त मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफ करेंगे। सरकार बनी तो शिक्षा बजट बढाएंगे। पेपर लीक हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी।

आगे प्रियंका ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती होगी। उच्च शिक्षा में 8 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, डॉक्टर्स के 6 हजार रिक्त पदों को भरा जाएगा, पुलिस में खाली एक लाख पदों को भरा जाएगा। साथ ही शिक्षा बजट बढ़ाने को लेकर भी घोषणा की।

इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम यूपी के युवाओं के बारे में सोच रहे हैं। उनके रोजगार के बारे में हमने ये तैयार किया है। हमने यूपी के युवाओं से बातचीत करके इसे बनाया है। हम नया यूपी बनाना चाहते हैं। इसलिए युवाओं के लिए ये घोषणाएं कर रहे हैं। राहुल ने यह भी कहा कि, भारत को एक नए विजन की जरुरत है। भारत को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है।