BJP कंगना रनौत की स्टार पावर पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है- विक्रमादित्य सिंह

18वीं लोकसभा के 4 सदस्यों को चुनने के लिए हिमाचल प्रदेश में 7वें चरण के दौरान 1 जून 2024 को मतदान होगा और परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कंगना रनौत तंज, कहा- शिमला में आपदा के वक्त कहां थी कंगना?

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर कंगना रनौत की उम्मीदवारी को लेकर कई सवाल उठाए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कंगना रनौत हमारी बड़ी बहन हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं

लोकसभा चुनाव: Congress ने हिमाचल की सभी चार लोकसभा सीट के लिए प्रभारी नियुक्त किए

पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमुख और मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को शिमला और कृषि मंत्री चंद्र कुमार को कांगड़ा का प्रभारी नियुक्त किया है।

हिमाचल में सरकार पर ‘खतरा नहीं’, विक्रमादित्य ने पार्टी नेतृत्व से बात की: कांग्रेस सूत्र

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से बात की है और अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को कोई खतरा नहीं है। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह दावा किया।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों पर भरोसा है, इसलिए फिलहाल राज्य सरकार के नेतृत्व में बदलाव संभव नहीं लगता।

प्रदेश के राजनीतिक संकट से निपटने में शामिल एक पार्टी सूत्र ने कहा, ‘‘सरकार बहुमत में है और वह पूरे पांच साल तक हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करेगी और धन-बल की मदद से जनादेश को कुचलने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा।’’

सूत्रों ने कहा कि बागी विधायकों के खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग ‘आया राम, गया राम’ वाली राजनीति को पसंद नहीं करते।

सूत्रों ने दावा किया कि दलबदल विरोधी कानून के तहत छह विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद अब सदन में सदस्यों की कुल संख्या 62 रह गई है और सरकार के पास बहुमत के जरूरी आंकड़े 32 से अधिक विधायकों का समर्थन है।

उन्होंने दावा किया कि बागी विधायक ‘‘माफी मांग रहे हैं और संदेश भेज रहे हैं।’’

सूत्रों ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह और कांग्रेस की राज्य इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात की है और अपने मुद्दों से अवगत कराया है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सुक्खू का उद्देश्य बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश का निर्माण करना है और वह इस पर लगातार काम कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के छह विधायकों द्वारा ‘क्रॉस वोटिंग’ किये जाने के बाद भाजपा ने जीत हासिल की थी और उसके बाद से राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गत बृहस्पतिवार को इन छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। विधायकों ने सदन में वित्त विधेयक पर सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया था।

Delhi: प्रियंका गांधी से विक्रमादित्य सिंह ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट खत्म नहीं हुआ है। दिल्ली में विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और हिमाचल के सियासी घटनाक्रम को लेकर चर्चा की।

हिमाचल प्रदेशः विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक प्रोफाइल से हटाया मंत्री पद और पार्टी का नाम, लिखा ‘हिमाचल का सेवक’

गौरतलब हो कि हिमाचल की एकमात्र राज्यसभा सीट पर हुई वोटिंग में कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी जिसके बाद भाजपा के प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कांग्रेस के उमीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर यह सीट जीत ली थी।

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य दिल्ली में खरगे से बातचीत करेंगे, बागियों से मुलाकात की

इस बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने बृहस्पतिवार को उन्हें सूचित किया कि कांग्रेस के कुछ बागियों ने उनसे संपर्क किया है और वे वापस आना चाहते हैं।

हिमाचल में संकट बरकरार? 6 अयोग्य विधायकों से मिले विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते कल विक्रमादित्य सिंह करीब साढ़े 6 बजे बैठक छोड़कर चले गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वो चंडीगढ़ गए और 6 बागी विधायकों से मिले।

Himachal News: CM सुक्खू की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

हिमाचल में सियासी संकट के बीच विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री पद से इस्तीफा का एलान किया और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह ने राम मंदिर को लेकर की प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा

कांग्रेस आलाकमान के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने के फैसले के कुछ दिन बाद पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह ने मंदिर निर्माण की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सामने आए एक वीडियो में प्रतिभा सिंह… Continue reading कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह ने राम मंदिर को लेकर की प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा