हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला पहुंचे अयोध्या, श्री रामलला के किए दर्शन

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अयोध्या पहुंचकर श्री रामलला का दर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हे लगता है कि अयोध्या के भाग रामलला के आने के बाद ही जागने वाले थे। अयोध्या की चर्चा अब पूरे विश्व में हो रही है।

Mandi: पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलीं कंगना रनौत, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर की चर्चा

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में कंगना रनौत ने पार्टी नेताओं से फीडबैक लिया और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

हिमाचल: नैना देवी में सड़क दुर्घटना में महिला श्रद्धालु की मौत

हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले के नैना देवी नगर में सोमवार सुबह एक बस की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से नैना देवी मंदिर में दर्शन के लिए आई थी।

बस चालक ने वाहन से कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और इस कारण महिला उसकी चपेट में आ गयी। इसके बाद बस नैना देवी बस स्टैंड के पास पहाड़ से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।

बिलासपुर: अनियंत्रित बस ने महिला को मारी टक्कर, महिला की मौके पर हुई मौत

बिलासपुर में विश्व शक्तिपीठ श्री नैना देवी में एक बस अनियंत्रित होकर महिला श्रद्धालु से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि, महिला यूपी के अलीगढ़ से दर्शन के लिए आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।

मंडी में कंगना रनौत ने किया चुनाव प्रचार, कई क्षेत्रों के लोगों से की मुलाकात

मंडी से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत अपने चुनाव प्रचार के दौरान विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट की कई पंचायतों में जनसंपर्क किया। उन्होंने पौंटा, फतेहपुर,हरी बैहन में लोगों के साथ मुलाकात की।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कंगना रनौत तंज, कहा- शिमला में आपदा के वक्त कहां थी कंगना?

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर कंगना रनौत की उम्मीदवारी को लेकर कई सवाल उठाए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कंगना रनौत हमारी बड़ी बहन हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं

लोकसभा चुनाव न लड़ने पर बोली प्रतिभा सिंह, कहा- कांग्रेस मैदान में उतारेगी मजबूत प्रत्याशी

चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद शिमला लौटी प्रतिभा सिंह के चुनाव न लड़ने पर अब तेवर नरम होते नजर आ रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में टिकट को लेकर चर्चा हुई है।

Mandi से चुनाव लड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिया बयान

चंडीगढ़ में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक शुरू होने से पहले प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट से चुनाव नहीं लड़ने की बात फिर दोहराई और इस संबंध में आगामी निर्णय हाईकमान पर छोड़ा।

हिमाचल कांग्रेस में हुई नियुक्तियां, संजय अवस्थी, चंद्रशेखर वर्किंग प्रेसिडेंट बने

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। संजय अवस्थी और चंद्रशेखर हिमाचल कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर सेवाएं देंगे। संजय अवस्थी जिला सोलन के तहत आने वाली अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

हिमाचल: छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में विश्वविद्यालय का प्रोफेसर हिरासत में

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कथित तौर पर एक छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कांगड़ा के सहायक पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने कहा कि यह मामला तब सामने आया जब… Continue reading हिमाचल: छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में विश्वविद्यालय का प्रोफेसर हिरासत में