पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 11 लोगों की हत्या के पीछे बलूच उग्रवादियों का हाथ

बलूच उग्रवादियों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलग-अलग हमलों में 11 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब प्रांत के रहने वाले नौ युवकों को शनिवार को बलूचिस्तान प्रांत के नोशकी इलाके में बंदूकधारियों ने एक बस से जबरन उतार दिया और उनकी पंजाबी जातीयता की पुष्टि करने के बाद उन्हें अगवा कर लिया।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बस के खाई में गिरने से 17 तीर्थयात्रियों की मौत

पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों के एक सीमावर्ती शहर के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए दो बम विस्फोट, 3 लोगों की मौत और 20 घायल- पुलिस

पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग बम विस्फोट हुए, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा 20 अन्य लोग घायल हो गये।

बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, दो सैनिकों की मौत

बलूचिस्तान प्रांत में बंदरगाह शहर ग्वादर के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी सेना के बम ‍निरोधक दस्ते पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई तथा चार अन्य जख्मी हो गए।

बलूचिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट होने से 12 की मौत

बलूचिस्तान में हरनाई जिले के जरदालो इलाके में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 12 खनिकों की मौत हो गई जबकि छह को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को मीथेन गैस के रिसाव के कारण विस्फोट हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के बाद 18 श्रमिक खदान में फंस गए। बचाव अभियान शुरू किया गया लेकिन उनमें से केवल छह को ही बचाया जा सका जबकि बाकी 12 खनिकों की मौत हो गई।

बचाये हुए मजदूर बेहोश मिले थे।

बलूचिस्तान के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल गनी बलोच ने कहा कि खदान में रातभर में मीथेन गैस जमा हो गई और विस्फोट हो गया।

प्रांत के खनन महानिदेशक अब्दुल्ला शाहवानी ने भी क्वेटा से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित खान में विस्फोट होने से 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अब तक किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।

मोहब्बत की ऐसी दुकान, जो 73 साल बाद आज भी है सुरक्षित

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे ने लोगों को कई जख्म दिए, लेकिन कुछ मानवता और प्रेम की कहानियां आज भी हमारे सामने है जो हमे बताती है कि अगर प्रेम हो तो नफरत की चट्टान कितनी भी मजबूत क्यों ना हो लेकिन एक दिन पिघल ही जाती है। बंटवारे के कारण दोनो ही तरफ से लाखों लोगों… Continue reading मोहब्बत की ऐसी दुकान, जो 73 साल बाद आज भी है सुरक्षित