AAP 14 अप्रैल को मनाएगी ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस’’

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को घोषणा की कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बी आर आंबेडकर की जयंती पर ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस’ मनाएगी।

पार्टी नेता गोपाल राय ने संवाददाताओं से कहा कि जेल से एक अन्य संदेश में केजरीवाल ने पार्टी के विधायकों और स्वयंसेवकों से यह सुनिश्चित करने के लिए काम करने को कहा है कि दिल्ली के लोगों को कोई समस्या न हो।

राय ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात की और पार्टी की एक बैठक में उनका संदेश सुनाया। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अन्य लोग शामिल हुए थे।

केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि आप देश में ‘‘तानाशाही’’ के किसी भी अत्याचार का सामना करने के लिए तैयार है।

राय के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर में आप नेताओं और स्वयंसेवकों को 14 अप्रैल को आंबेडकर की जयंती पर ‘‘तानाशाही’’ का विरोध करने और संविधान बचाने की शपथ लेनी चाहिए।

दिल्ली: केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन किया

आम आदमी पार्टी की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को खारिज कर दिया।

“क्षेत्र के हक का पैसा लड़ कर लाऊंगा”, सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र की जनता को दिया भरोसा

पहले चरण के मतदान में अब चंद दिन ही बचे हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है। इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं देशी बनिया हूं, हिसाब… Continue reading “क्षेत्र के हक का पैसा लड़ कर लाऊंगा”, सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र की जनता को दिया भरोसा

लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में की अहम बैठक

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता आप पंजाब अध्यक्ष सीएम भगवंत मान ने की। इस बैठक में आप के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, कैबिनेट मंत्री और… Continue reading लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में की अहम बैठक

सीएम मान ने गेहूं के हर एक दाने को सुचारू और परेशानी मुक्त तरीके से उठाने की दोहराई प्रतिबद्धता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रबी विपणन सीजन 2024-25 के दौरान किसानों का एक-एक अनाज उठाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है। खरीद की स्थिति की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल गेहूं की खेती का रकबा 35.07 लाख हेक्टेयर है। इसी तरह, उन्होंने कहा कि आरएमएस… Continue reading सीएम मान ने गेहूं के हर एक दाने को सुचारू और परेशानी मुक्त तरीके से उठाने की दोहराई प्रतिबद्धता

अकाली दल के मोगा जिला अध्यक्ष प्रेम चंद अपने कैडर के साथ हुए आप में शामिल

आम आदमी पार्टी(आप) ने शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है। भाजपा और अकाली दल के कई नेता लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर आप में शामिल हो गए। मोगा से अकाली दल के शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद अपने कैडर के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल… Continue reading अकाली दल के मोगा जिला अध्यक्ष प्रेम चंद अपने कैडर के साथ हुए आप में शामिल

AAP ने ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान के तहत दिल्ली के शाहदरा में अभियान शुरू किया

कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही आप ने चार सीटों – नयी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली – पर उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी की शेष तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

मलविंदर कंग ने गुरुद्वारा श्री सोहाना साहिब में नतमस्तक होकर चुनावी मुहिम का किया आगाज

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से लोक सभा उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग ने आज आपने चुनावी मुहिम का आगाज मोहाली के गुरुद्वारा श्री सोहाना साहिब में नतमस्तक होकर किया। मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि वह इस स्थान के बाद श्री आनंदपुर साहिब, केशगढ़ साहिब और माता नैना देवी जाकर सभी… Continue reading मलविंदर कंग ने गुरुद्वारा श्री सोहाना साहिब में नतमस्तक होकर चुनावी मुहिम का किया आगाज

गढ़शंकर नगर परिषद के अध्यक्ष त्र्यंबक दत्त ऐरी कई पार्षदों और सरपंचों के साथ आप में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब को आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में बड़ी बढ़त मिली है। गढ़शंकर नगर परिषद के अध्यक्ष त्र्यंबक दत्त ऐरी कई पार्षदों और सरपंचों के साथ आप में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का पार्टी में… Continue reading गढ़शंकर नगर परिषद के अध्यक्ष त्र्यंबक दत्त ऐरी कई पार्षदों और सरपंचों के साथ आप में हुए शामिल

जालंधर सीट पर मेरा विशेष ध्यान, इसे हर हाल में जीतेंगे : सीएम भगवंत सिंह मान

जालंधर लोकसभा सीट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद गंभीर है। पार्टी अपनी जीती हुई सीट को हर हाल में दोबारा जीतना चाहती है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जालंधर में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की और उनके साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। 2 सालों में किया 70 सालों… Continue reading जालंधर सीट पर मेरा विशेष ध्यान, इसे हर हाल में जीतेंगे : सीएम भगवंत सिंह मान