Parkash Singh Badal Corona Positive: पीएम Modi ने फोन कर जाना हाल, अस्पताल में हैं भर्ती प्रकाश सिंह बादल….

पीएम मोदी ने फोन कर जाना हाल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बता दें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। वहीं डॉक्टर के अनुसार उनकी सेहत में सुधार है।

बेटे ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

वहीं, प्रकाश सिंह बादल के बेटे एवं शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल अस्पताल पहुंचे और वीडियो कॉल के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सुखबीर सिंह बादल ने भी जाना हाल

सुखबीर सिंह बादल ने एक ट्वीट में कहा, ‘बादल साहिब के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए डीएमसीएच लुधियाना गया। वीडियो कॉल पर उनसे बातचीत की। मेरे पास उनके शुभचिंतकों के फोन की बाढ़ आ गई। वह ठीक हो रहे हैं, आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।’