Kylie Jenner के इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स पूरे, ऐसा करने वाली बनीं पहली महिला

टीवी स्टार और मॉडल Kylie Jenner एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है। काइली जेनर ने सभी को पीछे छोड़ इंस्टाग्राम पर एक नया रिकॉर्ड बनाया हैं।

दरअसल, बुधवार को काइली इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं। इसके साथ ही काइली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला बन गई हैं।

इससे पहले इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे थीं। काइली जेनर ने एरियाना ग्रांडे को पछाड़ कर ये मुकाम हासिल किया है।

फॉलोअर्स की संख्या के मामले में काइली जेनर, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे नंबर पर हैं। रोनाल्डो 388 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। इंस्टाग्राम का आधिकारिक अकाउंट 460 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबसे टॉप पर बना हुआ है।