IPL 2022: अहमदाबाद ने फाइनल किए 3 खिलाड़ियों के नाम, राशिद और हार्दिक के बाद इस खिलाड़ी को किया रिटेन

IPL 2022 के लिए अहमदाबाद की टीम ने तीन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी के साथ जोड़ा है। ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पंड्या और राशिद खान को 15-15 करोड़ रुपए और शुभमन गिल को सात करोड़ मिलेंगे। पंड्या टीम के कप्तान भी होंगे।

IPL 2022 Media Buzz: Hardik Pandya, Rashid Khan and Shubman Gill all set to  join Ahmedabad franchise | IWMBuzz

22 जनवरी तक IPL की दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद को तीन खिलाड़ी रिटेन करने थे। अहमदाबाद ने अपने कोचिंग स्टाफ का चयन भी कर लिया है। टीम के मुख्य कोच आशीष नेहरा होंगे। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम सोलंकी को टीम का डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं, भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन टीम के मेंटर होंगे।

IPL 2022 mega auction: Hardik Pandya, Shubman Gill, Rashid Khan all set to  join THIS franchise

इससे पहले हार्दिक मुंबई इंडियंस, राशिद सनराइजर्स हैदराबाद और शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे थे। शुभमन गिल की बात करें तो अहदमबाद IPL में उनकी दूसरी टीम होगी। 2018 के बाद से शुभमन कोलकाता से खेल रहे थे। तब कोलकाता ने उन्हें 1.8 करोड़ में खरीदा था। वहीं, राशिद को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2017 में चार करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद 2018 में हैदराबाद ने उन्हें नौ करोड़ रुपए में रीटेन किया था।

PL Mega Aution 2022: താരലേലത്തിന് മുമ്പ് ആഹമ്മദാബാദ് സ്വന്തമാക്കിയത് ഈ 3  താരങ്ങളെ | IPL Mega Aution 2022:Hardik Pandya, Rashid Khan, Shubman Gill  set to join Ahmedabad franchise-Reports

2015 में मुंबई की टीम ने पंड्या को 10 लाख में अपनी टीम में जोड़ा था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पंड्या गुजरात के हैं और स्थानीय फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि पंड्या अगर बॉलिंग नहीं भी करते हैं तो भी टीम के लिए फायदे का सौदा साबित होंगे।

Shubman Gill, Eoin Morgan, Dinesh Karthik, And Rahul Tripathi Released By  Kolkata Knight Riders (KKR) In IPL 2022 Retention