मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने की CM भगवंत मान की जमकर तारीफ, कही ये बड़ी बात…

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। चंडीगढ़ स्थित सिविल सेक्रेट्रिएट में करीब 50 मिनट दोनों के बीच बातचीत हुई। इस भेंट के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर मान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जमीन से जुड़े हुए (डाउन टु अर्थ) इंसान हैं।

इसके साथ ही सिद्धू ने यह भी कहा, ‘अब पंजाब के गद्दारों का वक्त जा चुका है। सीएम मान से मुझे काफी उम्मीदें हैं। मैंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी यह बातें कही थी, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। अगर सीएम मान ने काम कर दिया तो मैं जय-जयकार करूंगा। अगर नहीं हुए तो पहरेदारी करता रहूंगा।’

Congress Leader Navjot Singh Sidhu Meets Punjab CM Bhagwant Mann During CWC  Meeting In Delhi | Navjot Singh Sidhu: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने  पंजाब के सीएम भगवंत मान से की

मुलाकात के बाद बाहर आकर उत्साहित दिख रहे सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगा कि किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। वह बहुत ही डाउन टु अर्थ हैं।’

इस मीटिंग के बाद सिद्धू ने एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, ’50 मिनट में बहुत ही उपयोगी बातें हुईं जो कि लंबे समय से हमारे अजेंडा का हिस्सा हैं। हमने लोगों की आय बढ़ाने के बारे में बात की जो कि पंजाब की बड़ी समस्या है। सीएम भगवंत मान एक ग्रहणशील इंसान हैं। उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने का वादा किया है।’

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान में किसी तरह का ईगो नहीं है और वह बहुत ही धैर्य के साथ बातों को सुनते हैं। उन्होंने कहा कि वह जैसे 10-15 साल पहले थे, वैसे ही आज भी हैं। शायद उससे ज्यादा विनम्र हैं।

सिद्धू ने आगे कहा, ‘सीएम भगवंत मान पंजाब की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। उनके साथ बैठक के दौरान वक्त का पता ही नहीं चला।’