पंजाब को ‘रंगला’ बनाने के लिए हमें सभी 13 लोकसभा सीटों की जरुरत है: AAP के सुप्रीमो केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में अपनी पार्टी का चुनाव अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भगवंत मान सरकार को गिराने के लिए आप के विधायकों को साधने की कोशिश का आरोप लगाया।

उन्होंने लोगों से पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आप को जिताने का आह्वान किया।

केजरीवाल ने कहा, ”हमें अपने लिए इन सीटों की जरूरत नहीं है बल्कि आपके परिवार के लिए अधिक काम करने और उन्हें अधिक समृद्ध बनाने के लिए जरुरत है। पंजाब को ‘रंगला’ बनाने के लिए हमें 13 सीटें चाहिए।”

कार्यक्रम में ‘आप’ ने नारा भी दिया- ”संसद विच भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते बढ़ेगी शान’’ (संसद में भगवंत मान, खुशहाल पंजाब की बढ़ेगी शान)।

यहां एक सभा को संबोधित करते हुए, केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर पंजाब के लिए 8,000 करोड़ रुपये की राशि को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा मान सरकार को गिराने के लिए उनके विधायकों से संपर्क साध रही है।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने कथित रूप से पंजाब के 8,000 करोड़ रुपये रोके हैं , जो बहुत सारा पैसा है। उन्होंने कहा कि इस धन से कितने स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण हो सकता है।

केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने के लिए भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे पंजाब की झांकी को कैसे अस्वीकार सकते हैं।

उन्होंने केंद्र और पंजाब के राज्यपाल पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हर दिन परेशान करने का भी आरोप लगाया।

केजरीवाल ने कहा कि एक समय था जब पंजाब में चारों ओर नकारात्मकता थी और कानून-व्यवस्था की समस्या थी, बिजली के बिल बढ़ रहे थे, बिजली कटौती हो रही थी और किसान तथा व्यापारी परेशान थे।

उन्होंने कहा, ”आज चारों ओर सिर्फ सकारात्मकता है। राज्य में उद्योगपति लौट रहे हैं, वे यहां उद्योग खोलना चाहते हैं। युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं, मोहल्ला क्लीनिक खुल रहे हैं, लेकिन अब भी बहुत कुछ होना बाकी है।”

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहे हैं, इसलिए हमें पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें चाहिए।

पंजाब की नई आबकारी नीति का लक्ष्य राजस्व लक्ष्यों की नई ऊंचाइयों को हासिल करना: हरपाल चीमा

पंजाब के वित्त, योजना, उत्पाद शुल्क और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को घोषणा की कि 2024-25 के लिए नई उत्पाद शुल्क नीति 10145.95 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक राजस्व संग्रह लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निर्धारित है। चीमा ने कहा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित, नीति… Continue reading पंजाब की नई आबकारी नीति का लक्ष्य राजस्व लक्ष्यों की नई ऊंचाइयों को हासिल करना: हरपाल चीमा

फिरोजपुर का एक युवक लापता, युवक की मां की रोती-रोती पुलिस से मांग रही है मदद

फिरोजपुर के जीरा की एक 75 वर्षीय मां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आंखों से आंसू लिए पुलिस से मदद मांग रही है और एसएसपी फिरोजपुर से उसके 2 महीने से लापता बेटे की तलाश करने की अपील कर रही है। वह युवक कैसे गायब हो गया, यह जवाब से अधिक सवाल उठाता है और एक… Continue reading फिरोजपुर का एक युवक लापता, युवक की मां की रोती-रोती पुलिस से मांग रही है मदद

पंजाब सरकार ने पल्लेदारों के मुद्दों पर विचार के लिए बनाई समिति

पंजाब के आर्थिक ताने-बाने में अभिन्न योगदान देने वाले पल्लेदारों के आर्थिक उत्थान के प्रति दृढ़ रुख अपनाते हुए पंजाब सरकार अहम कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समृद्ध गेहूं और धान के मौसम को सुनिश्चित करने के लिए उनकी कड़ी मेहनत के बारे में उनकी चिंताओं को… Continue reading पंजाब सरकार ने पल्लेदारों के मुद्दों पर विचार के लिए बनाई समिति

प्रदर्शनकारी किसान आज 10 मार्च को 4 घंटे के लिए रोकेंगे ट्रेनें: सरवन सिंह पंधेर

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 13 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर शुरू हुए आंदोलन के तहत, हमने आज पूरे देश में ‘रेल रोको’ का आह्वान किया है। हम सभी किसानों, मजदूरों और आम लोगों से आग्रह करते हैं देश के लोग बड़ी संख्या में आज ‘रेल रोको’ में हमारा समर्थन करें। हम… Continue reading प्रदर्शनकारी किसान आज 10 मार्च को 4 घंटे के लिए रोकेंगे ट्रेनें: सरवन सिंह पंधेर

पंजाब कैबिनेट ने संगरूर, तरनतारन में दो विशेष पोक्सो अदालतों को मंजूरी दी

पंजाब मंत्रिमंडल ने शनिवार को तरनतारन और संगरूर जिलों में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत दो त्वरित सुनवायी अदालतें स्थापित करने को मंजूरी दे दी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह कदम बलात्कार सहित बच्चों के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करेगा। चीमा ने कहा, ‘‘ये अदालतें तरनतारन और संगरूर जिलों में स्थापित की जाएंगी।’’

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बाद में कहा कि इन दो त्वरित सुनवायी विशेष अदालतों की स्थापना से लंबित मामलों का निस्तारण होगा। राज्य मंत्रिमंडल ने इन अदालतों के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के दो पद तथा सहायक कर्मचारियों के 18 पद सृजन को भी मंजूरी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि मंत्रिमंडल ने राज्य भर की निचली अदालतों में न्यायिक शाखा के 3,842 अस्थायी पदों को स्थायी पद में बदलने को मंजूरी दे दी।

दो दशकों से अधिक समय तक ये पद अस्थायी थे और इन्हें जारी रखने के लिए हर साल गृह मामलों, न्याय और वित्त विभागों की मंजूरी की जरूरत होती थी।

मंत्रिमंडल ने पंजाब में खाद्यान्नों की सुचारू रुप से ढुलाई के लिए ‘पंजाब खाद्यान्न परिवहन नीति 2024 और ‘पंजाब लेबर एंड कार्टेज पॉलिसी, 2024’ को मंजूरी दे दी।

नीति के अनुसार, खाद्यान्न की ढुलाई कार्यों का आवंटन प्रतिस्पर्धी एवं पारदर्शी ऑनलाइन निविदा प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

कैबिनेट ने दो करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा कवरेज का लाभ बढ़ाने का फैसला किया जो फिलहाल मौजूदा एक करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वालों के लिए था।

इस फैसले से राज्य के एक लाख से अधिक व्यापारियों को फायदा होगा क्योंकि वे इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

मंत्रिमंडल ने 829 ‘आम आदमी क्लीनिक’ (एएसी) की स्थापना को भी पूर्व प्रभाव से मंजूरी दे दी, जिनमें से 308 शहरी क्षेत्रों में और 521 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

Punjab: बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह GP ‘AAP’ में शामिल

पंजाब कांग्रेस को करारा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

पंजाब के बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह ‘आप’ में शामिल

कांग्रेस की पंजाब इकाई को करारा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र से सिंह 2017 में विधायक निर्वाचित हुए थे, हालांकि 2022 विधानसभा चुनावों में उन्हें… Continue reading पंजाब के बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह ‘आप’ में शामिल

पंजाब में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड

पंजाब में अगले 72 घंटों में मौसम में बदलाव होगा। इस संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 10 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से टकराने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में फिर से बर्फबारी की संभावना… Continue reading पंजाब में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड

पंजाब में लोकसभा सीटों को लेकर अभी भी हो सकता है कांग्रेस और AAP के बीच समझौता

भले ही पंजाब से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में गठबंधन का खुलेआम विरोध कर रहे हैं। लेकिन शुक्रवार शाम को कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट जारी की गई है उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि पंजाब में अभी भी… Continue reading पंजाब में लोकसभा सीटों को लेकर अभी भी हो सकता है कांग्रेस और AAP के बीच समझौता