पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

पुरोहित ने अपने त्याग पत्र में लिखा, “ व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।”

पुरोहित ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात चंडीगढ़ महापौर चुनाव में भाजपा की जीत के कुछ दिनों बाद हुई थी। महापौर चुनाव में तीनों पदों पर भाजपा को जीत मिली है। इन चुनावों में कांग्रेस- आम आदमी पार्टी गठबंधन को झटका लगा और उसने पीठासीन अधिकारी पर मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

पंजाब सरकार ने NRIs को दी बड़ी राहत, अब प्रॉपर्टी बेचने के लिए नहीं आना पड़ेगा पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने देश से बाहर रह रहे पंजाबियों को बड़ी राहत दी है। एनआरआई को उनकी संपत्तियों पर अवैध कब्जे या गलत तरीके से बिक्री से राहत देने के लिए भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब जो भी… Continue reading पंजाब सरकार ने NRIs को दी बड़ी राहत, अब प्रॉपर्टी बेचने के लिए नहीं आना पड़ेगा पंजाब

पठानकोट में NRI मिलनी सम्मेलन, CM भगवंत सिंह मान होंगे शामिल

पठानकोट के चमरोड पत्तन में आज से एनआरआई मिलनी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत पंजाब के कई मंत्री इसमे मौजूद रहेंगे।

गुरदासपुर में देर रात कार सवार लोगों ने एनआरआई के घर पर की फायरिंग

31 दिसंबर और 1 फरवरी की दरमियानी रात को धारीवाल थाने के गांव जफरवाल में मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और एनआरआई युवक गुरी चाहल के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक, शूटर सफेद कार में आये थे। मौके पर पहुंची धारीवाल थाने की पुलिस ने मौके से पिस्तौल के… Continue reading गुरदासपुर में देर रात कार सवार लोगों ने एनआरआई के घर पर की फायरिंग

पंजाब के राज्यपाल पुरोहित ने राजभवन में फाजिल्का जिले के 17 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जिला फाजिल्का के मेधावी विद्यार्थियों का विभिन्न क्षेत्रों में उनकी योग्यता के आधार पर चयन किया जा रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला फाजिल्का के 17 प्रतिभाशाली विद्यार्थी, जो वर्ष 2022-2023 के दौरान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं कक्षा की मेरिट सूची में आए हैं। उन्हें 10वीं मेरिट लिस्ट में पहले… Continue reading पंजाब के राज्यपाल पुरोहित ने राजभवन में फाजिल्का जिले के 17 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

पंजाब पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर हैप्पी जट्ट द्वारा लक्षित हत्या की योजना को किया विफल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के बीच, पंजाब में संगठित अपराध को एक बड़ा झटका दिया है। पंजाब पुलिस ने तरनतारन के गांव अलादीनपुर के बाबा में हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की गिरफ्तारी के साथ राज्य में योजनाबद्ध लक्ष्य हत्याओं को रोक… Continue reading पंजाब पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर हैप्पी जट्ट द्वारा लक्षित हत्या की योजना को किया विफल

तलाशी के दौरान फिरोजपुर जेल में फिर मिले मोबाइल और प्रतिबंधित सामान

पंजाब के फिरोजपुर जेल में एक बार फिर तलाशी की गई, जिसमें जेल के प्रवेश बिंदुओं पर और चारदीवारी के पास खुली जगह पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद, जेल के अंदर मोबाइल और प्रतिबंधित सामान पाया गया। तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद जेल की ऊंची दीवारों से पैकेट फेंकने पर किसी का ध्यान नहीं… Continue reading तलाशी के दौरान फिरोजपुर जेल में फिर मिले मोबाइल और प्रतिबंधित सामान

पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय के लिए जारी किए 46.89 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय भुगतान हेतु 46.89 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी। कैबिनेट… Continue reading पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय के लिए जारी किए 46.89 करोड़ रुपये

मंत्री बलकार सिंह ने विधायकों की मौजूदगी में विभिन्न परियोजनाओं पर की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य भर में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को समय पर पूरा करेगी। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति… Continue reading मंत्री बलकार सिंह ने विधायकों की मौजूदगी में विभिन्न परियोजनाओं पर की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री मान ने मिशन ‘रोजगार’ के तहत युवाओं को सौंपे 518 जॉब लेटर

राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर सशक्त बनाने के मिशन को जारी रखते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को शिक्षा, उच्च शिक्षा, वित्त, जीएडी विभाग में युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए 518 नियुक्ति पत्र सौंपे। युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए आयोजित एक समारोह के दौरान सभा को… Continue reading मुख्यमंत्री मान ने मिशन ‘रोजगार’ के तहत युवाओं को सौंपे 518 जॉब लेटर