PRTC की लापता बस नदी में मिली, बस के मलबे से एक शव बरामद

मनाली में पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉपोर्शेन यानी पीआरटीसी की लापता बस नदी में मिल गई है। बस के साथ एक शव भी बरामद हुआ है। अभी तक पता नहीं लग पाया है कि ये शव किसका है।

पंजाब में बारिश के बाद 14 जिले बाढ़ प्रभावित, जिलों में रेस्क्यू कार्य जारी

पंजाब में बारिश के बाद बनी बाढ़ स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पंजाब से होकर बहने वाली कई नदियां आज भी उफान पर हैं। यही वजह है कि पंजाब के 14 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया गया है।

CM मान का संगरूर दौरा, बाढ़ के हालात और रेस्क्यू ऑपरेशन की लेंगे जानकारी

पंजाब में अब कई जगहों पर बाढ़ का पानी कम हो रहा है। इस बीच पंजाब सरकार की ओर से रेस्कयू ऑपरेशन को जारी रखा गया है।

पंजाब में बाढ़ से कई जिले प्रभावित, CM मान ने अस्पतालों के लिए फंड किया जारी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 11 बाढ़ प्रभावित जिलों को सहायता राशि जारी की है। जिनमें रोपड़, पटियाला, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, मोगा, जालंधर, फिरोजपुर, कपूरथला, तरनतारन और संगरूर जिलों के अस्पतालों को 12.5 लाख रूपए की ग्रांट जारी कर दी गई है।

पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 8 लोगों की मौत

पंजाब में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। हालांकि बाढ़ के हालात को देखते हुए सीएम मान समेत उनके कैबिनेट मंत्री खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है।

जालंधर में बाढ़ का संकट, अलर्ट मोड़ पर प्रशासन

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद जालंधर में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। जिला प्रशासन ने अब तक 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

फिरोजपुर में सतलुज का बढ़ा जलस्तर, पहाड़ों में बारिश के बाद उफान पर सतलुज

पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के बाद सतलुज का जलस्तर बढ़ा हुआ है। सतलुज के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए फिरोजपुर और उसके आस-पास के इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पटियाला में ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर DC ने लिया हालात का जायजा

पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में आई बाढ़ के कारण हालत बिगड़ रहे है, जिन्हें काबू करने के लिए मान सरकार जोर-शोर से जुटी हुई है। सीएम भगवंत मान ने सभी मंत्रियों और प्रशासन के अधिकरायों को निर्देश दिए है कि

पंजाब में बारिश से हालात खराब, बाढ़ जैसे हालात, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM मान

पंजाब में बाढ़ जैसे हालात और लगातार हो रही बारिश के चलते अब भगवंत मान सरकार ने लोगों को बचाने के लिए सेना से और अधिक मदद मांगी है। वहीं बता दें कई इलाकों में पिछले शनिवार सुबह सात बजे से शुरू हुई बरसात आज सोमवार को एक बजे तक बंद नहीं हुई है और इतना ही नहीं बल्कि कई इलाकों में तो घरों और कारों में भी पानी भर गया है। वहीं IMD ने चंडीगढ़, पंचकुला (हरियाणा) और मोहाली (पंजाब) के लिए रेड अलर्ट जारी किया; अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की आशंका है।

ऐसे में अब राजनीतिक दलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने की होड़ लग गई है।

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 13 जुलाई तक रहेंगे सभी स्कूल बंद

पंजाब सरकार इन दिनों राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण एक्शन मोड पर है। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पंजाब कैबिनेट के सभी मंत्री जगह-जगह का दौरा कर रहे हैं और हालातों का जायजा ले रहे हैं। पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ के जैसे हालात बने हुए हैं इसी बीच पंजाब… Continue reading पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 13 जुलाई तक रहेंगे सभी स्कूल बंद