आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व CM चरणजीत चन्नी से फिर से विजिलेंस की पूछताछ

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आज एक बार फिर विजिलेंस के समक्ष पेश होंगे। उन्हें आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस जांच टीम द्वारा तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Punjab: CM मान सिंघावाला टोल प्लाजा को करेंगे फ्री

पंजाब सरकार बुधवार यानि कि आज एक और टोल प्लाजा को फ्री करने जा रही है। मोगा-कोटकपूरा रोड पर सिंघवाला टोल प्लाजा आज से जनता के लिए फ्री कर दिया जाएगा।

पंजाब BJP अध्यक्ष का दिल्ली में कार्यक्रम, संगठन से जुड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

पंजाब बीजेपी (Punjab BJP) के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज दिल्ली दौरे पर है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सुनील जाखड़ दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते है। इस दौरान वो राज्य और संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते है। बता दें कि, पंजाब बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने… Continue reading पंजाब BJP अध्यक्ष का दिल्ली में कार्यक्रम, संगठन से जुड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

बीजेपी ने बदले 4 प्रदेश अध्यक्ष, 2024 से पहले सुनील जाखड़ को पंजाब तो बाबूलाल मरांडी को झारखंड की जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। बता दें लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदला है। आपको बताए इसमें बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं और इन राज्यों को नए अध्यक्ष मिले हैं उसमें पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।

बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है,आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी, पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

CM मान ने शहीदों के परिजनों को सौंपे चेक, CM मान ने की परिजनों की आर्थिक मदद

बीते दिनों ड्यूटी के दौरान एक्सीडेंट में पंजाब पुलिस के 3 जवान शहीद हो गए थे जिनके परिवार को मान सरकार की ओर से आर्थिक सहायता राशि दी गई। जवानों के परिवारों से वायदे के अनुसार CM भगवंत मान ने एक करोड़ और पचास पचास लाख रूपये के चेक भेंट किए।

साथ ही बच्चों की शिक्षा के लिए चार लाख रूपये का चेक भी दिया। साथ ही CM मान ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वाशन दिया। CM मान ने कहा की एक सरकार के रूप में, उनके परिवारों का भरण- पोषण करना और उन्हें महत्व देना उनका कर्तव्य है ।

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा नुकसान, कोटकपूरा में 13 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी AAP में हुए शामिल

पंजाब में कांग्रेस पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। कोटकपुरा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। यहां स्थानीय नगर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत 13 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है।

नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान, प्रदेश भर में चलाया सर्च ऑपरेशन

नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान चलाते हुए पुलिस की टीमों ने कई जगहों पर दबिश दी. पंजाब पुलिस की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के तहत मोहाली, समराला और फिरोजपुर समेत कई जगहों पर पुलिस की टीमों ने दबिश दी.इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस के जवानों… Continue reading नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान, प्रदेश भर में चलाया सर्च ऑपरेशन

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर CM भगवंत मान का बयान, ‘मुख्तार अंसारी पर हुआ खर्च नहीं उठाएगी पंजाब सरकार’

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर साफ किया है कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल में रखने और सुप्रीम कोर्ट में उसका केस लड़ने के लिए खर्च हुए 55 लाख रुपये का भुगतान पंजाब के खजाने से नहीं किया जाएगा. साथ ही उन्होंने साफ किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और मंत्री से पैसे की… Continue reading गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर CM भगवंत मान का बयान, ‘मुख्तार अंसारी पर हुआ खर्च नहीं उठाएगी पंजाब सरकार’

NIA ने गृह मंत्रालय को लिखी चिठ्टी, जेलों में बंद गैंगस्टर्स को अंडमान शिफ्ट करने की मांग

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की जेलों में बंद दस से बारह गैंगस्टर्स को ट्रांसफर करने के लिए लिए गृह मंत्रालय के साथ चर्चा की है. इन गैंगस्टरों को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ट्रांसफर करने की मांग की गई है. इससे पहले गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में NIA… Continue reading NIA ने गृह मंत्रालय को लिखी चिठ्टी, जेलों में बंद गैंगस्टर्स को अंडमान शिफ्ट करने की मांग

पंजाब सरकार खरीदेगी थर्मल प्लांट, CM भगवंत मान ने दी जानकारी

पंजाब में बिजली की समस्या को जल्द दूर करने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. पंजाब सरकार एक प्राइवेट थर्मल प्लांट को खरीदने जा रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने ग्वालीयर में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार पंजाब का एक… Continue reading पंजाब सरकार खरीदेगी थर्मल प्लांट, CM भगवंत मान ने दी जानकारी