Sangrur: SI वरिंदर सिंह को मेरीटोरियस मिलेगा सर्विस मेडल, SSP ने दी बधाई

संगरूर पुलिस में तैनात एसएसआई वरिंदर सिंह को मेरीटोरियस सर्विस मेडल के लिए चुना गया है। उन्हें मिली इस सफलता पर संगरूर के एसएसपी ने बधाई दी है।

हिमाचल में बारिश, पंजाब में बाढ़! CM मान ने मंत्रियों को दिए निर्देश

सतलुज नदी पर बने भाखड़ा बांध और ब्यास नदी के पौंग डैम से फ्लड गेट खोले जाने की वजह से पंजाब में बाढ़ जैसे हालात हो गए है।

पंजाब में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भाखड़ा बांध से सतलुज नदी में छोड़ा गया पानी, कई गांव हुए जलमग्न

आपको बता दें कि भाखड़ा बांध से 65 हजार क्यूसेक पानी सतलुज नदी में छोड़ा गया है जिसके कारण पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब के कई गांव जलमग्न हो गए है और घरों में पानी घुसने लगा है।

CM भगवंत मान ने पटियाला में फहराया तिरंगा, बोले- हमें अपनी आजादी को संभालना है

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब कभी भी दुश्मनों की ओर से गोली चलती है तो पहला सीना पंजाबियों का होता है। उन्होंने कहा कि बीते कल, 14 अगस्त का दिन बंटवारे का दर्द भरा दिन था। दस लाख लोग मारे गए थे, हर जगह लहूलुहान लोग थे। सभी अपने ही पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार थे। पंजाब और लोग बंट गए। इसलिए आजादी पंजाब को अधिक महंगी पड़ी और इतिहास का याद रखना काफी जरूरी है।

पंजाब: CM भगवंत मान ने 76 नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ का किया उद्घाटन, ‘AAP’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के लोगों को बधाई भी दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर पंजाब में 76 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू हो रहे हैं। पंजाब अब रूकेगा नहीं.. क्योंकि पंजाब के लोगों ने एक बेहतर भविष्य को चुना है।’

लुधियाना में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, ADGP अर्पित शुक्ला ने सुरक्षा को लेकर की समीक्षा

पंजाब में 15 अगस्त को लेकर सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लुधियाना में एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर और वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में राज्य भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पंजाब में 76 नए मोहल्ला क्लीनिक आज से होंगे शुरू, CM मान करेंगे उद्घाटन

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं सालगिरह पर पंजाबी की भगवंत मान सरकार आम जनता को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सीएम मान आज पंजाब छिहत्तर और मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे।

फिरोजपुर मे नशे की खेप बरामद,किसानों ने पुलिस को दी सूचना

फिरोजपुर में की खेतों में नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यहां किसान को खेतों में हेरोइन की 3 पैकेट बरामद मिले, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

तरनतारन पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियार और नशे की खेप बरामद

आतंकी लखबीर सिंह और आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के दो साथियों को तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से एक पिस्टल करीब 300 कारतूस के साथ-साथ नशे की खेप भी बरामद की गई है।