पंजाब में बाढ़ जैसे हालात बरकरार, कई जिलों में प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हिमाचल में हुई बारिश की वजह से पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। सतलुज और व्यास नदी का जलस्तर बढ़ने और तटबंद टूटने से यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

Ludhiana: कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

लुधियाना के बाड़ेवाल इलाके से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमे एक कार चालक ने व्यक्ति को टक्कर मारी। हादसे में युवक बाल-बाल बच गया।

Jalandhar: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

जालंधर देहात पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर नेटवर्क को तोड़ने में सफलता दर्ज की है। यहां पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर जोगा को गिरफ्तार किया है। जोगा से पुलिस ने आठ किलो हेरोइन बरामद की है।

फिरोजपुर में पानी के तेज बहाव में बहा किसान, NDRF की टीम ने बचाया

फिरोजपुर में हुआ जलभराव लोगों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। इस बीच एक किसान पानी के तेज बहाव में बह गया। बताया जा रहा है कि किसान ने खुद को बचाने के लिए कई घंटे तक पेड़ का सहारा लिया।

पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और भाखड़ा बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। बताया जा रहा है कि इन जिलों में खेतों और सड़कों में भारी जलभराव हुआ है

फिरोजपुर में प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन, BSF के जवानों ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

फिरोजपुर में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है तो किसानों की कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।

CM मान ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, हरसंभव मदद करने का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया।

पंजाब सरकार ने ‘सतलुज जल बिजली निगम’ से किया समझौता, बिजली की दरों में आएगी कमी- CM भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने आगे बात करते हुए बताया कि इस समझौते से अगले 25 सालों में पंजाब के खजाने को 431 करोड़ रुपये की बचत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने अब तक का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा समझौता किया है, जिसके तहत हम सतलुज जल बिजली निगम से 1,200 मेगावाट बिजली खरीदेंगे। इस समझौते से अब पंजाब को प्रति यूनिट ₹2.53 पैसे बिजली मिलेगी।

मोगा में सतलुज का बढ़ा जलस्तर, भाखड़ा बांध से लगातार छोड़ा जा रहा है पानी

भाखड़ा डैम लगातार सतलुज में पानी छोड़े जाने के बाद मोगा में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। यहां सतलुज किनारे बसे करीब तीन गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है।

Sangrur: SI वरिंदर सिंह को मेरीटोरियस मिलेगा सर्विस मेडल, SSP ने दी बधाई

संगरूर पुलिस में तैनात एसएसआई वरिंदर सिंह को मेरीटोरियस सर्विस मेडल के लिए चुना गया है। उन्हें मिली इस सफलता पर संगरूर के एसएसपी ने बधाई दी है।