पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, पंजाब के नए AG के तौर पर गुरमिंदर सिंह के नाम पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में एसवाईएल के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, किसी भी कीमत पर एक बूंद भी अतिरिक्त पानी किसी भी राज्य को नहीं दिया जाएगा।

Sidhu Moosewala हत्याकांड के आरोपियों की आज Mansa court में होगी पेशी

गैंगस्टर सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को शुक्रवार को मानसा की एक अदालत ने 6 अक्टूबर तक पंजाब पुलिस की हिरासत में भेजा दिया था। गौरतलब हो कि सचिन बिश्नोई को पिछले महीने अजरबैजान से गिरफ्तार कर भारत लाया गया था।

सुनाम: कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के साथ की बैठक, पराली प्रबंधन को लेकर की चर्चा

कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पंजाब सरकार कि पराली का किसी-किसी रूप में लगातार इस्तेमाल किया जाए इसमें आग ना लगाई जाए ताकि इसके धुएं से पर्यावरण प्रदूषित ना हो और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

फिरोजपुर: MLA Ranbir Singh Bhullar ने शुरू करवाई धान की खरीद, मंडियों में किए गए पुख्ता इंतजाम

विधायक रणवीर सिंह ने कहा कि मंडी के अधिकारियों को भी धान खरीद को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Punjab Cabinet की आज Press Conference, मंत्री हरपाल चीमा समेत अन्य नेता होंगे शामिल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनो मंत्री किसी अहम मुद्दे पर जानकारी दे सकते हैं।

पंजाब सरकार का ‘मिशन रोजगार’, CM Bhagwant Singh Mann बांटेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ में युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। बता दें कि मिशन रोजगार के तहत यह नियुक्तियां सहकारिता विभाग में हुई हैं। इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

CM भगवंत सिंह मान ने पंजाब के जवान परमिन्दर सिंह की कारगिल में शहादत पर व्यक्त किया दुख

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के जवान की कारगिल में ड्यूटी निभाते हुई शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि संगरूर ज़िले के गाँव छाजली से सम्बन्धित भारतीय फ़ौज का जवान परमिन्दर सिंह कारगिल में ट्रेनिंग के दौरान हादसे में शहीद हो गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह देश और परिवार के लिए अपूर्णीय कमी है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के साथ गहरा दुख जताते हुये कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहीद परमिन्दर सिंह ने अपनी ड्यूटी बहादुरी के साथ निभाते हुये पेशेवर समर्पण का प्रदर्शन किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद का बलिदान नौजवानों को अपनी ड्यूटी समर्पण और वचनबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की नीति के मुताबिक वित्तीय सहायता दी जायेगी।

SYL मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को दिए नहर निर्माण प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश

SYL मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश जारी करते हुए नहर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।

तरनतारन के MLA के साथ दुर्व्यवहार का मामला, विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने की कार्रवाई

विधायक के साथ दुर्व्यवहार मामले में पंजाब विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने बड़ी कार्रवाई की है। चेयरमैन कुलवंत सिंह पंडोरी ने आईपीएस गुरपीत सिंह चौहान, डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लो और एसएचओ को तलब किया है।

ड्रग मामले में विजिलेंस ने शुरू की मनप्रीत बादल को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया

प्लाट घोटाले में विजिलेंस द्वारा नामजद किए गए पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को विजिलेंस ने भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।