‘राहुल गांधी विभाजनकारी राजनीति करते हैं’- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

कांग्रेस ने बुधवार को घोषणा की थी कि वो 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ करेगी। इस यात्रा को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले समर्थन जुटाने की पार्टी की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है।

Aaj Ka Rashifal: आज 29 दिसम्बर 2023 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 29 दिसम्बर, 2023 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा। आज की वाणी चिन्तया जायते दुःखंनान्यथा हेतुना किल।तया हीनः सुखी शान्तःसर्वत्र गलितस्पृहः॥ भावार्थ: चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा… Continue reading Aaj Ka Rashifal: आज 29 दिसम्बर 2023 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा में अगले पांच दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की

राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच दिनों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस (मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक) दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक सुबह और रात के दौरान दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए बहुत घने कोहरे की चेतवानी भी जारी की है।

विभाग ने घने कोहरे के लिए एक परामर्श जारी कर चालकों को फॉग लाइट का उपयोग करने और यात्रियों को विमानन, रेलवे और राज्य परिवहन की सारिणी के बारे में अपडेट रहने के लिए कहा है।

आईएमडी के मुताबिक, ”गाड़ी चलाते समय या परिवहन के किसी भी साधन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें।”

दृश्यता कम होने से रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं और बृहस्पतिवार को दिल्ली जाने वाली 22 ट्रेनें देरी से चलीं।

आईएमडी ने बताया कि शाम 5.30 बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत थी।

इस बीच, बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ”अच्छा”, 51 से 100 के बीच ”संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच ”मध्यम”, 201 से 300 के बीच ”खराब”, 301 से 400 के बीच ”बेहद खराब” और 401 से 500 के बीच ”गंभीर” माना जाता है।

भाजपा राज में महिलाओं के साथ हो रहा सबसे ज्यादा अन्याय : अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘नारियों को अपना सम्मान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा।’’

यादव ने यहां सपा राज्य मुख्यालय पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी आधी आबादी को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की पक्षधर है। समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार में महिलाओं का सम्मान और अवसर सुरक्षित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जबकि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है। नारियों को अपना सम्मान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा।’’

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। हर दिन महिलाओं के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय और उत्पीड़न की खबरे सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था इस हद तक खराब है कि बच्चियों को स्कूल जाने से भी डर लगता है। भाजपा सरकार की यही बड़ी उपलब्धि है।

यादव ने कहा कि ‘‘भाजपा सरकार में मणिपुर में महिलाओं के साथ बड़ी जघन्य घटनाएं हुई। अत्याचार हुआ लेकिन महिलाओं को न्याय नहीं मिला। भाजपा से किसी को भी न्याय की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार में महिलाओं की अस्मत को रौंदा जा रहा है।’’

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग महिला वंदन की बात करते थे उनकी सरकार में महिला पहलवानों के साथ जिस तरह का अन्याय हुआ, उसे पूरे देश ने देखा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी महिला संगठन लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती से हर बूथ पर सपा को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करे। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन ( इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) भाजपा को हरायेगा।

भारत में कोविड के उप-स्वरूप जेएन.1 के 157 मामले, केरल में सर्वाधिक मामले: इन्साकॉग

इन्साकॉग के बृहस्पतिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उप-स्वरूप जेएन.1 के कुल 157 मामले मिले हैं, जिनमें केरल में सबसे अधिक 78 मामले सामने आए हैं, इसके बाद गुजरात में 34 मामले मिले हैं।

कई राज्यों में पिछले कुछ हफ्तों में कोविड के मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई है और नौ राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक वायरस के जेएन.1 उप-स्वरूप की उपस्थिति का पता लगा है।

भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक संघ (इन्सकॉग) के अनुसार इन राज्यों में केरल (78), गुजरात (34), गोवा (18), कर्नाटक (आठ), महाराष्ट्र (सात), राजस्थान (पांच), तमिलनाडु (चार), तेलंगाना (दो) और दिल्ली (एक) हैं।

इन्साकॉग के आंकड़े बताते हैं कि देश में दिसंबर में आए कोविड के 141 मामलों में जेएन.1 के होने का पता चला, वहीं नवंबर में 16 ऐसे मामले मिले थे।

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण स्थल का दौरा करेंगे CM योगी, तैयारियों का लेंगे जायजा

पीएम नरेन्द्र मोदी के अयोध्या दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अयोध्या का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 702 नए मामले आए सामने, 6 मरीजों की मौत

देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 702 नए मामले सामने आए तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 4,097 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना… Continue reading बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 702 नए मामले आए सामने, 6 मरीजों की मौत

40 साल पुराना प्रण, जो राम मंदिर बनने के साथ हो जाएगा पूरा

आज से ठीक 24 दिनों के बाद विश्व उस पावन पल का साक्षी बनेगा। जिसके इतंजार में कई पीढ़ियां इस दुनिया से चली गई। पिछले 500 सालों में न जाने कितने राम भक्तों ने अपने इष्ट के लिए बलिदान दे दिया। न जाने कितने राम भक्तों ने अपने आराध्य को वर्षों टेंट में रहते देख… Continue reading 40 साल पुराना प्रण, जो राम मंदिर बनने के साथ हो जाएगा पूरा

दिल्ली में JDU की बैठक, पोस्टर से गायब हुआ ललन सिंह का चेहरा

बता दें कि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ललन सिंह और लालू यादव के बीच बढ़ती नजदीकियों से नितीश कुमार ललन सिंह से नाराज चल रहे है जिसके कारण पार्टी की कमान नितीश कुमार खुद अपने हाथों में ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत के निधन पर व्यक्त किया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक विजयकांत के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विजयकांत जी के निधन से… Continue reading प्रधानमंत्री मोदी ने डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत के निधन पर व्यक्त किया शोक