सियासी अटकलों के बीच भाजपा नेता राधा मोहन सिंह ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात

जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपनी पार्टी के दोबारा गठजोड़ करने की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राधा मोहन सिंह ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात की।

हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने स्पष्ट किया कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण में आयोजित एक समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देने के लिए राजभवन गए थे। उन्होंने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर साल मेरे निर्वाचन क्षेत्र में ‘कृषि मेला’ (कृषि उत्सव) आयोजित किया जाता है। मैं इसके लिए राज्यपाल को आमंत्रित करने आया था।’’

दोपहर में होने वाली पार्टी के सांसदों और राज्य विधायकों की बैठक के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, “ये ऐसे सवाल हैं जिसे आपको राज्य इकाई के प्रभारी के आने पर उनसे पूछने चाहिए। मैं एक सांसद के रूप में बैठक में भाग लेने के लिए आया हूं जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।’’

बिहार में सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ तनाव में दिख रहा है, ऐसे मजबूत संकेत हैं कि कुमार एक बार फिर पाला बदल सकते हैं और भाजपा नीत ‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन’ (एनडीए) में लौट सकते हैं।

यह तनाव उस समय खुलकर सामने आ गया जब कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां राजभवन में आयोजित एक ‘हाई-टी’ कार्यक्रम में भाग लिया, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्र तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राजद की बैठक जारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से किनारा करने की आशंका के बीच शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता यहां पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास पर एकत्र हुए।

प्रसाद के अलावा, उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बैठक में मौजूद हैं। साथ ही राज्य विधानमंडल के सदस्यों सहित वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल हैं।

राजद महागठबंधन में सबसे बड़ा दल है। इसके अलावा कांग्रेस और तीन वामपंथी दल भी इसमें शामिल हैं। अगर कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) महागठबंधन से किनारा कर लेती है तो महागठबंधन के पास विधानसभा में बहुमत के लिए आठ सदस्य कम रह जाएंगे।

ऐसे मजबूत संकेत मिल रहे हैं कि कुमार भारतीय जनता पार्टी के नेृतत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में एक बार फिर वापसी कर सकते हैं। ऐसे में बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन तनाव में दिख रहा है।

भारत में कोविड-19 के 159 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,623

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 159 नए मामले सामने आए हैं, जबकि उपाचारधीन मरीजों की संख्या 1,623 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार केरल में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है ।

देश में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या पांच दिसंबर तक घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन एक नए स्वरूप के सामने आने और ठंड के मौसम के कारण संक्रमण के मामलों में वृद्धि शुरू हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर 2023 के बाद एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 841 नए मामले 31 दिसंबर को सामने आए थे, जो मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था।

वायरस के उपचाराधीन मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही पृथकवास में हैं।

सूत्रों ने कहा, ‘‘इस समय उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन.1’ उपस्वरूप की वजह से न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, न अस्पताल में बहुत ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं न ही मौत का आंकड़ा बढ़ा है।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

राजस्थान: सर्दी का दौर जारी, कई इलाकों में घने से अति घना कोहरा छाया रहा

Jaipur, Jan 04 (ANI): Tourists visit the Jal Mahal on a cold winter day, in Jaipur on Wednesday. (ANI Photo)

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है और शनिवार सुबह भी कई इलाकों में घने से अति घना कोहरा छाया रहा। हनुमानगढ़ के संगरिया में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। कई जगह घने से अति घना कोहरा देखा गया तो पश्चिमी राजस्थान में कई इलाकों में ‘शीत’ से ‘अति शीत दिवस’ दर्ज किया गया।

इस दौरान संगरिया में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 4.4 डिग्री, अलवर में 5.0 डिग्री, सिरोही में 6.4 डिग्री, बांसवाड़ा में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा।

जानलेवा चीनी धागा अभी भी भर रहा है ऊंची उड़ान, फिरोजपुर में 300 स्पूल की बरामदगी पर मामला दर्ज

बसंत और चीनी धागा, एक पतंग उड़ाने वाला ऐसा धागा जिसे हत्यारे धागे के रूप में भी जाना जाता है, जो व्यक्तियों या जानवरों के लिए खतरे, चोट की संभावना या अलार्म का कारण बनता है। यह धागा भारत में बैन होने के बावजूद बाजार में उपलब्ध हैं। कानून सिंथेटिक पतंग डोर के उपयोग को… Continue reading जानलेवा चीनी धागा अभी भी भर रहा है ऊंची उड़ान, फिरोजपुर में 300 स्पूल की बरामदगी पर मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे कारण कई वाहन टकराये

गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन आपस में टकरा गये, जिससे 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर करौली बांगर गांव के पास हुई जब एक बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा… Continue reading उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे कारण कई वाहन टकराये

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 आईएएस, 79 आईपीएस और प्रांतीय प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों का तबादला

बिहार सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 22, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 79 और बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 45 अधिकारियों का तबादला कर दिया। स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में 5 जिलाधिकारी (डीएम) और 17 पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार 2010 बैच… Continue reading बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 आईएएस, 79 आईपीएस और प्रांतीय प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों का तबादला

गणतंत्र दिवस के दिन राम मंदिर में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

गणतंत्र दिवस के दिन शुक्रवार को 3.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के 1 दिन बाद मंगलवार को मंदिर को आम जनता के लिए खोला गया था। अधिकारियों के मुताबिक पहले दिन लगभग 5 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन… Continue reading गणतंत्र दिवस के दिन राम मंदिर में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Aaj Ka Rashifal: आज 27 जनवरी 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 27 जनवरी, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा। आज की वाणी बुधाग्रे न गुणान् ब्रूयात् ,साधु वेत्ति यत: स्वयम्।मूर्खाग्रेऽपि च न ब्रूयाद् ,बुधप्रोक्तं न वेत्ति स:।। भावार्थ: अपने गुण बुद्धिमान् मनुष्य को न बताएँ।… Continue reading Aaj Ka Rashifal: आज 27 जनवरी 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

महाराष्ट्र की झांकी में छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया

राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान शुक्रवार को महाराष्ट्र की झांकी में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा की गई ‘स्वशासन’ की स्थापना और उनके साम्राज्य में महिलाओं के प्रति सम्मान को मुख्य रूप से प्रदर्शित किया गया।

झांकी में राजमाता जीजाबाई को युवा शिवाजी को शासन और राजनीति की शिक्षा देते हुए दर्शाया गया।

छत्रपति शिवाजी महाराज ने बीजापुर की आदिलशाही सल्तनत से अलग अपना स्वतंत्र राज्य बनाया, जिसने मराठा साम्राज्य की नींव रखी।

झांकी में शिवाजी के अष्टप्रधान मंडल को दर्शाया गया, जिसमें कुछ महिलाएं दरबार में अपने मुद्दे उठाती नजर आईं।

झांकी के पिछले हिस्से में छत्रपति शिवाजी, राजमाता जीजाबाई और अन्य दरबारियों को किलों और पृष्ठभूमि में शाही मुहर के साथ दर्शाया गया था।

झांकी में छत्रपति शिवाजी के आज्ञापत्र और उनके शाही प्रतीक चिह्न को भी दिखाया गया।

देश ने पिछले साल मराठा योद्धा शिवाजी के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ मनाई थी।