महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन, राज्यपाल समेत कई नेताओं ने जताया शोक

अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ने के कारण 21 फरवरी को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने शुक्रवार को 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

आप-कांग्रेस गठबंधन से भयभीत भाजपा केजरीवाल को गिरफ्तार कराने के कर रही प्रयास: सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ पार्टी के गठबंधन से डरी हुई है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। ‘आप’ के इस आरोप पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या… Continue reading आप-कांग्रेस गठबंधन से भयभीत भाजपा केजरीवाल को गिरफ्तार कराने के कर रही प्रयास: सौरभ भारद्वाज

PM मोदी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर शुक्रवार को गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए महाराष्ट्र की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया।

संदेशखालि जाएगा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, NHRC भी कर सकता है दौरा

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की एक टीम शुक्रवार को संदेशखालि का दौरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां ग्रामीणों पर टीएमसी नेताओं के कथित अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

America के उप विदेश मंत्री ने भारतीय मंत्रियों व अधिकारियों से मुलाकात की

अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा ने अमेरिका-भारत वैश्विक भागीदारी को प्रगाढ़ बनाने और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नयी दिल्ली में भारत के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी का निधन

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई के पी डी हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया।

वाराणसी पहुंचे PM Modi, आज करेंगे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को यहां अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे, जहां वह शुक्रवार को कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

Aaj Ka Rashifal: आज 23 फरवरी, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 23 फरवरी, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा। आज की वाणी न वृद्धिर्बहु मन्तव्याया वृद्धिः क्षयमावहेत्।क्षयोऽपि बहु मन्तव्योयः क्षयो वृद्धिमावहेत्।। अर्थात्: जो वृद्धि भविष्य में नाश का कारण बने, उसे अधिक महत्व नहीं देना… Continue reading Aaj Ka Rashifal: आज 23 फरवरी, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

दिल्ली, गुजरात, हरियाणा में साथ चुनाव लड़ने को तैयार कांग्रेस व आप, जल्द हो सकती है घोषणा: सूत्र

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) आगामी लोकसभा चुनाव दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में मिलकर लड़ने की तैयारी में हैं और दोनों दल जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर घोषणा कर सकते हैं।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों के बीच दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और दोनों पक्ष जल्द ही इस बारे में घोषणा कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों ने इसे लेकर सहमति जता दी है कि कौन-कौन सी सीट पर कौन दल चुनाव लड़ेगा।

आप से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आप दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और नयी दिल्ली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में सात लोकसभा सीट हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सभी सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीती थीं।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने आप को हरियाणा में एक और गुजरात में दो सीट देने का फैसला किया है।

सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में आप गुरुग्राम या फरीदाबाद में से किसी एक सीट पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि गुजरात में भरूच और भावनगर लोकसभा सीट आप के हिस्से में जा सकती हैं।

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत अहमद पटेल के पुत्र और पुत्री भरूच से टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं।

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि गठबंधन पर बातचीत में देरी हो रही है। उन्होंने अगले एक या दो दिनों में ताजा घटनाक्रम का संकेत भी दिया था।

इस महीने की शुरुआत में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने गोवा में बेनौलीम विधायक वेन्जी वीगास को दक्षिण गोवा लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था।

उन्होंने आप विधायक चैतर वसावा को भरूच लोकसभा सीट से और विधायक उमेशभाई मकवाना को भावनगर सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था।

इससे पहले, पार्टी ने असम में अपने तीन लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की थी। डिब्रूगढ़ से मनोज धनोवर, गुवाहाटी से भाबेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज को उम्मीदवार बनाया गया था।

लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में प्रस्तावित हैं।

अदालत ने हेमंत सोरेन को बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति देने से किया इनकार

रांची की एक विशेष अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार से शुरू हो रहे बजट सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।

सोरेन को 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था। सोरेन ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत से बजट सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

सोरेन को 13 दिन की ईडी हिरासत समाप्त होने के बाद 15 फरवरी को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारगार भेज दिया गया था।

अदालत ने इससे पहले पांच फरवरी को सोरेन को विधानसभा में चंपई सोरेन सरकार द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी थी।