अनंतनाग जिले में गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। एक दिन पहले बुधवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के तीन अधिकारी शहीद हो गए। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी दी।
अनंतनाग जिले में गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। एक दिन पहले बुधवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के तीन अधिकारी शहीद हो गए। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी दी।
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के एक दूरदराज के गांव में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दूसरा आतंकवादी भी मारा गया। मंगलवार को नारला गांव में हुई गोलीबारी में एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था।
कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल और एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह गडोले इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। शुरुआती गोलीबारी में कर्नल और पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, “अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में मुठभेड़ शरू हो गई है। सेना और जेकेपी के अधिकारी घायल हो गए हैं। ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी।”
अंतिम रिपोर्ट मिलने तक ऑपरेशन जारी था।
प्रतिबंधित रेजिस्टेंस फ्रंट इसकी जिम्मेदारी ली है। प्रतिबंधित रेजिस्टेंस फ्रंट को लश्कर-ए-तैयबा का समूह माना जाता है।
जम्मू में शनिवार को फायर एंड इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट ने ‘वर्ल्ड फर्स्ट ऐड डे’ मनाया। विभाग ने गांधीनगर इलाके में अपने मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग की सहायता से फर्स्ट ऐड पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख एक नया सेफ्टी मैसेजिंग सिस्टम शुरू कर रहे हैं। ये सेल ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क के जरिए इमरजेंसी और आपदाओं के दौरान लोगों को सतर्क करता है।
घाटी में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। घुसपैठ की कोशिश पूंछ के बालाकोट में हुई जहां सुरक्षाबलों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
इससे पहले बीते 18 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भी सुरक्षाबलों ने तालाशी अभियान चलाया था जिसके बाद सुरक्षाबलों को यहां बड़ी सफलता भी हाथ लगी थी। बता दें कि इस तालाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद की थी
घाटी के कई इलाकों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई टेरर फंडिंग के खिलाफ की जा रही है। इसके तहत NIA की टीमें सोपोरस कुलगाम और शोपियां पहुंची और अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।
आपको बता दें कि आज लगातर दूसरे दिन भी सीमा पार से होने वाली घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। सोमवार तड़के जम्मू के पुंछ जिला में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है।
कश्मीर घाटी के रामबन इलाके में लैंडस्लाइड की घटना के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया. घटना के बाद पुलिस ने लोगों को उस एरिया की तरफ जाने से बचने की सलाह दी हैं. इसके साथ ही महत्वपूर्ण हाइवे को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर जारी हैं. लैंडस्लाइड का वीडियो… Continue reading घाटी के रामबन इलाके में लैंडस्लाइड, जम्मू-श्रीनगर NH बंद