हिमाचल में बारिश का कहर जारी, चंडीगढ़-हरियाणा से टूटा संपर्क

पिंजौर-बद्दी हाइवे पर नदी नालों पर बने पुलों के टूटने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले दो दिनों से बद्दी सहित आसपास के इलाकों में लगातार तेज हो रही बारिश के कारण बालद नदी उफान पर है जिसके कारण नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसकी वजह से चंडीगढ़ और हरियाणा का हिमाचल प्रदेश से संपर्क टूट गया है।

हिमाचल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बारिश के बाद चंडीगढ़-शिमला फोरलेन बंद

हिमाचल के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच बारिश के बाद चंडीगढ़-शिमला फोरलेन को बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से हाईवे पर वाहनों को खाली करवाना पड़ा।

Shimla: हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में विधानसभा के प्रस्तावित मानसून सत्र को लेकर चर्चा समेत आपदा की वजह से बने हालात पर चर्चा की जा सकती है।

हिमाचल में अगले 96 घंटों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भीषण तबाही मचा चुका मानसून फिर सक्रिय होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 96 घंटे के लिए पहाड़ों पर तेज बारिश की चेतावनी दी है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी रहेंगे मौजूद

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. अपने दौरे के दौरान वो बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित सिरमौर, शिमला और बिलासपुर जिलों का दौरा करेंगे. इस दौरान दोनों नेता बाढ़ पीड़ितों के साथ मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट करेंगे और… Continue reading BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी रहेंगे मौजूद

बिलासपुर में बाढ़-बारिश से करीब 74 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ और बारिश से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। बिलासपुर में भी बारिश के कारण करीब 74 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगया गया है।

डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का बयान, बाढ़-बारिश से प्रदेश को हुआ काफी नुकसान

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बिलासपुर में माता श्री नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चाना की और प्रदेश वासियों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि, बाढ़ और बारिश की वजह से प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है

हिमाचल CM सुक्खू का दिल्ली दौरा, केंद्र से मदद की कर सकते हैं मांग

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रदेश में बाढ़ से उत्पन्न हुए हालातों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते है और केंद्र से मदद की मांग कर सकते है।

Himachal Pradesh: कई इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा, घरों को छोड़ने पर मजबूर हुए लोग

हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कई जगहों पर हुई लैंडस्लाइड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है।

शिमला में लैंडस्लाइड, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.. मलबे से अब तक 16 शव बरामद

हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिला है। शिमला में लैंडस्लाइड में अब तक 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। घटना के 6 दिन बाद में यहां लागातर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।