राज्य में 276 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लंबित : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि राज्य में ‘संदिग्ध सत्यनिष्ठा’ सूची में शामिल 276 सरकारी कर्मचारियों/अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लंबित हैं और उनके खिलाफ विभिन्न अदालतों के साथ-साथ सतर्कता, पुलिस और सीबीआई द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

सुक्खू ने विधानसभा में एक लिखित उत्तर में कहा, विभागों से बार-बार ‘संदिग्ध निष्ठा’ वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा गया था और उन्हें ऐसे कर्मचारियों की तैनाती संवेदनशील पदों पर नहीं करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही ऐसे पदों पर पहले से नियुक्त लोगों को हटाने को भी कहा गया था।

सुक्खू कांग्रेस विधायक यादविंदर गोमा के सवाल का जवाब दे रहे थे।

‘संदिग्ध सत्यनिष्ठा’ वाले अधिकारी वे हैं जिनके विरुद्ध अदालतों में या विभागीय स्तर पर आपराधिक या विभागीय कार्यवाही लंबित है, या जिन्हें मुकदमे के दौरान उनकी सत्यनिष्ठा के बारे में ‘उचित’ संदेह के साथ तकनीकी आधार पर बरी कर दिया गया है।

Himachal Pradesh: हमीरपुर में LPG विस्फोट से ट्रक जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

हमीरपुर के जंगल बेरी इलाके में सोमवार को ‘द्रवित पेट्रोलियम गैस’ (एलपीजी) सिलेंडर से भरे एक ट्रक में विस्फोट होने के बाद पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बिलासपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जनसभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज से दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर रहेंगे। तयशुदा कार्यक्रम के तहत अनुराग ठाकुर दौरे की शुरुआत बिलासपुर से करेंगे। केंद्रीय मंत्री भगेड़ में आयोजित जनसभा में शामिल होकर संबोधित करेंगे।

Shimla: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत कोष में दान की अपनी व्यक्तिगत सेविंग

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह ने आपदा राहत कोष में अपनी व्यक्तिगत सेविंग दान की। उन्होंने कहा कि, ‘जब से यह आपदा आई है तब से कई बच्चे अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दे रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार का श्वेत पत्र, कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में होगा फाइनल ड्राफ्ट

इस मीटिंग में कृषि मंत्री चंद्र कुमार और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी बतौर सदस्य शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार 18 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान इस श्वेत पत्र को पेश किया जा सकता है। गौरतलब हो कि वित्त विभाग के अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को फाइनल कर दिया है।

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक

शिमला में आज हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा होगी।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुआ भूस्खलन, NH-5 पर आवाजाही हुई ठप्प

Delhi: G-20 सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे कुल्लू के हैंडीक्राफ्ट

हिमाचल प्रदेश के नग्गर के एक सेल्फ हेल्प ग्रुप कुल्लवी व्हिम्स की महिलाएं हाथ से बुने हुए कपड़े तैयार करती हैं। इन्हें प्राकृतिक रूप से रंगा जाता हैं और स्वदेशी हिमालयी ऊन के जरिए तैयार किया जाता है।

Mandi: बारिश के बाद भारी लैंडस्लाइड, सड़क मार्ग हुआ बाधित

मंडी में लगातार हुई बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। यहां बीती रात झलोगी में टनल नंबर 11 में भारी लैंडस्लाइड की घटना हुई, जिसके बाद पंडोह-कुल्लू सड़क खंड पूरी तरह से बाधित है।

Delhi: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की गिरिराज सिंह से मुलाकात, हिमाचल प्रदेश में आई आपदा पर की चर्चा

हिमाचल में मौजूद हालात को देखते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई गणमान्य लोगों ने हिमाचल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.