हरियाणा के पलवल में कार की चपेट में आया ऑटोरिक्शा; 3 लोगों की मौत, 12 घायल

पलवल-सोहना मार्ग पर घुघेरा गांव के निकट एक ऑटोरिक्शा कार की चपेट में आ गया जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घटना के बारे में सूचना मिली और घटनास्थल पर एक टीम भेजी गई जिसने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया जबकि 12 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

चांदहाट थाने के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कैलाश चंद ने कहा, ‘‘घटना के बाद कार चालक भाग गया। उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है।’’

साइक्लोथॉन यात्रा पहुंची यमुनानगर, CM मनोहर लाल ने रैली का किया स्वागत

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘नशा किसी भी राज्य की तरक़्क़ी का बाधक है लेकिन हम हरियाणवियों को संकल्प लेना होगा कि अपने हरियाणा की तरक़्क़ी के लिए नशे को जड़ से ख़त्म कर के रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ हमें राजनीति से उठकर एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

हरियाणा प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उदय भान के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदय भान की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर विवादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां अग्रवाल धर्मशाला चौक पर प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख का पुतला भी फूंका।

उन्होंने प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने के बावजूद विवादित टिप्पणी करने के लिए भान पर निशाना साधा और इस मामले पर उनसे माफी की मांग की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र का किया शिलान्यास…

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र का शिलान्यास किया। साथ ही, वर्चुअल माध्यम से सोनीपत में किरयाना पूर्ति केंद्र का शुभारंभ किया। इन दोनों केन्द्रों से हरियाणा में निवेशकों की रुचि और बढ़ेगी। साथ ही युवाओं को रोजगार के भी अधिक अवसर मिलेंगे। मानेसर में आयोजित… Continue reading हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र का किया शिलान्यास…

आप 2024 का हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी : पार्टी के नेता अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी 2024 का राज्य विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का एक पूर्ण संगठनात्मक ढांचा तैयार है और यह अगले महीने अपनी ग्राम स्तरीय समितियों की भी घोषणा करेगी।

ढांडा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों के बीच अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘विधानसभा चुनावों के लिए कोई समझौता या गठजोड़ नहीं होगा, और आप अपने दम पर सभी 90 सीट पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनावों के लिए, हम पार्टी आलाकमान के आदेशों का पालन करेंगे।

दुष्‍यंत चौटाला ने महिला आरक्षण बिल को महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को महिला आरक्षण विधेयक को महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि इससे उन्हें देश के बदलावों में बड़ी हिस्सेदारी मिल सकेगी।

विधेयक के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए चौटाला ने कहा कि विधेयक की लंबे समय से मांग की जा रही थी।

हरियाणा में भाजपा नीत सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी के नेता चौटाला ने कहा, ‘‘मैं इसे संसद में पेश करने का साहसिक कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देता हूं।’’

Gurugram: सुंदर भाटी गिरोह से जुड़ा व्यक्ति गिरफ्तार, कांस्टेबल से लूटी थी कार

सुंदर भाटी गिरोह से जुड़े 24 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की कार लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नूंह हिंसा मामले में मामन खान गिरफ्तार, जिले में धारा 144, इंटरनेट बंद

नूंह हिंसा मामले में फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के बाद एसपी नरेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। मामन खान को गिरफ्तारी के बाद नूंह कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने मामन खान को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

नूंह हिंसा मामला: कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी के बाद जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित

मामन खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे नूंह जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अदालत परिसर में और उसके आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जहां पुलिस खान को दिन में किसी भी वक्त पेश कर सकती है।

2 मुस्लिम युवकों की हत्या के मामले में ‘गोरक्षक’ मोनू मानेसर को राजस्थान की अदालत में पेश किया जाएगा

हरियाणा के भिवानी जिले में इस साल फरवरी में दो मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस संदिग्ध गोरक्षक मोनू मानेसर को गुरुवार को फिर से अदालत में पेश करेगी।