CM मनोहर लाल ने विधायकों के साथ की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी विधायकों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक कृष्ण मिड्ढा, लक्ष्मण यादव समेत कई विधायक मौजूद रहे।

AAP नेता अशोक तंवर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘परिवार पहचान पत्र’ योजना पर दी प्रतिक्रिया

हरियाणा आम आदमी पार्टी के कैंपन कमेटी के चेयरमैन अशोक तंवर ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रदेश सरकार की नीति पर सवाल उठाए।

मामन खान को कोर्ट से मिली राहत, 18 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत

कांग्रेस विधायक मामन खान को नूंह कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। कोर्ट ने मामन खान को 18 अक्टूबर तक के लिए जमानत दी है। बता दें कि, नूंह में हुई हिंसा मामले को लेकर विधायक मामन खान को गिरफ्तार किया था

हरियाणा सरकार की नीति पर AAP नेता अनुराग ढांडा ने उठाए सवाल

हरियाणा आम आदमी पार्टी के सीनियर स्टेट वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने करनाल में वकीलों के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी की तरफ से 10 अक्टूबर को दिल्ली मार्च निकाला जाएगा।

Chandigarh: राज्य चुनाव आयोग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- अंबाला में नहीं होगा लोकसभा का उपचुनाव

चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, प्रदेश के अंबाला में लोकसभा चुनाव नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कांग्रेस के ‘अंदरूनी कलह’ को लेकर साधा निशाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि विपक्षी पार्टी कई सालों के बाद भी राज्य में एक पूर्ण संगठनात्मक ढांचा स्थापित नहीं कर पाई। उन्होंने इसके साथ ही दावा किया कि कांग्रेस में ‘अंदरूनी कलह’ है।

मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद में स्वच्छता अभियान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर भी निशाना साधा और कहा कि इसका न तो कोई चेहरा है और न ही विचारधारा।

पार्टी के ‘पन्ना प्रमुख सम्मेलन’ में खट्टर ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक भाजपा के ‘मजबूत संगठनात्मक ढांचे’ की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले गठित होने के बावजूद कांग्रेस हरियाणा में अपना मजबूत संगठनात्मक ढांचा नहीं बना पाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की स्थिति क्या है? हरियाणा में वे अपना संगठनात्मक ढांचा तक खड़ा नहीं कर पाए हैं। पिछले वर्षों में उन्होंने एक प्रदेश अध्यक्ष तो बना दिया लेकिन एक संगठनात्मक ढांचा स्थापित करने में विफल रहे। पिछले नौ वर्षों में उनकी राज्य इकाई में तीसरा प्रमुख नियुक्त किया गया है, लेकिन आज भी उनमें पार्टी का ढांचा खड़ा करने का साहस नहीं है।’’

नूंह हिंसा: कांग्रेस विधायक को दो मामलों में मिली जमानत, दो अन्य मामलों में अभी जेल में ही रहेंगे

हरियाणा में नूंह हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक मम्मन खान को शनिवार को यहां की एक अदालत ने दो मामलों में जमानत दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। खान हालांकि जेल में ही रहेंगे क्योंकि उन्हें नूंह हिंसा से संबंधित दो अन्य मामलों में अभी तक जमानत नहीं मिली है।… Continue reading नूंह हिंसा: कांग्रेस विधायक को दो मामलों में मिली जमानत, दो अन्य मामलों में अभी जेल में ही रहेंगे

अंबाला छावनी में सिविल एन्कलेव का 15 अक्तूबर को CM मनोहर लाल करेंगे भूमि पूजन- गृह मंत्री अनिल विज

 हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में बनाए जाने वाले सिविल एन्कलेव का भूमिपूजन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आगामी 15 अक्तूबर, 2023 (पहला नवरात्र) को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरसीएस (रिजनल कनैक्टीविटी स्कीम) उड़ान योजना के तहत जीएलआर (जनरल लैंड रजिस्टर) रिकार्ड में 20 एकड़ भूमि का पंजीकरण अब “सिविल एन्कलेव” के नाम से हो गया है।

कांग्रेस विधायक खैरा की गिरफ्तारी में कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं: आम आदमी पार्टी

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मालविंदर सिंह कंग ने बृहस्पतिवार को विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के संबंध में राजनीतिक प्रतिशोध के कांग्रेस के आरोप को खारिज कर दिया और दावा किया कि भोलाथ के विधायक के खिलाफ कार्रवाई कानून के मुताबिक की गई है। कंग ने दावा किया कि… Continue reading कांग्रेस विधायक खैरा की गिरफ्तारी में कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं: आम आदमी पार्टी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और गृहमंत्री शाह जयपुर पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार शाम जयपुर पहुंचे। ये दोनों नेता राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पार्टी संगठन की बैठक करने आए हैं।