पंजाब, हरियाणा में ठंड का कहर जारी, बठिंडा और सिरसा सबसे ठंडे स्थान

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी है तथा शुक्रवार को बठिंडा और सिरसा दोनों राज्यों में सबसे ठंडे स्थान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस जबकि हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के कई अन्य हिस्से भी… Continue reading पंजाब, हरियाणा में ठंड का कहर जारी, बठिंडा और सिरसा सबसे ठंडे स्थान

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित

पंजाब से पश्चिम बंगाल तक कोहरे की एक चादर फैली हुई है, जिसके कारण बृहस्पतिवार रात से गंगा के मैदानी इलाकों में दृश्यता कम हो गई और इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों से पता चला कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार… Continue reading उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया, जिसका कारण चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ आप का गठबंधन बताया गया। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के… Continue reading पूर्व सांसद अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

हरियाणा: करनाल के कलाकार ने मोर पंखों पर बनाई भगवान ‘श्री राम’ की तस्वीर

संजीव सोनी वर्मा ने मंदिर में भीड़ कम होने पर अपनी कलाकृति पेश करने के लिए अयोध्या जाने की योजना बनाई है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में I.N.D.I.A. गठबंधन के हाथों हार से डरी हुई है बीजेपी: आप

आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को स्थगित करने की कोशिश के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला किया है। आप ने भारतीय जनता पार्टी के प्रयासों को अपरिहार्य हार बताया है। आप ने इसे डर से उठाया गया अलोकतांत्रिक कदम बताया गया है। चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव 18 जनवरी… Continue reading चंडीगढ़ मेयर चुनाव में I.N.D.I.A. गठबंधन के हाथों हार से डरी हुई है बीजेपी: आप

6 फरवरी को होगा नगर निगम मेयर का चुनाव, चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी की सूचना

चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर का चुनाव गुरुवार को होना था लेकिन प्रेसिडिंग ऑफिसर के बीमार होने की वजह से चुनाव स्थगित कर दिया गया। चुनाव स्थगित होने पर आप और कांग्रेस की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई।

इजरायल में नौकरी में हरियाणा में भर्ती जारी, रोहतक MDU पहुंच रहे युवा

इजरायल में नौकरी के लिए हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अलग-अलग राज्यों से युवा रोहतक एमडीयू पहुंच रहे है।

21 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर सुंदर कांड पाठ करेगी ‘आप’

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने वीरवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्राण प्रतिष्ठा के इस अवसर पर 21 जनवरी को पूरे हरियाणा में पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन करेगी। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने पूरी दिल्ली में भी… Continue reading 21 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर सुंदर कांड पाठ करेगी ‘आप’

Air Bus गुरुग्राम में एयर इंडिया के साथ मिलकर खोलेगी पायलट प्रशिक्षण केंद्र

यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस ने हरियाणा के गुरुग्राम में पायलट प्रशिक्षण सुविधा स्थापित करने के लिए टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के साथ साझेदारी की है।

PM Modi ने की हरियाणा CM की तारीफ, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के लाभार्थी भी जुड़े।