किसान आंदोलन में तोड़फोड़ करने वालों के पासपोर्ट रद्द कराने का प्रयास करेगी हरियाणा पुलिस

अंबाला जिले में हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि वे किसानों के आंदोलन के दौरान तोड़फोड़ में शामिल लोगों के पासपोर्ट और वीजा निरस्त करने की मांग करेंगे। अंबाला के पुलिस उपाधीक्षक जोगिंदर शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा की ओर बढ़ रहे और बैरिकेडिंग तोड़ने समेत तोड़फोड़ के… Continue reading किसान आंदोलन में तोड़फोड़ करने वालों के पासपोर्ट रद्द कराने का प्रयास करेगी हरियाणा पुलिस

चंडीगढ़ के नए मेयर कुलदीप कुमार ने ग्रहण किया पद, 4 मार्च को कराएंगे सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर का चुनाव

चंडीगढ़ के नए मेयर कुलदीप कुमार ने पद ग्रहण कर लिया है। नगर निगम कार्यालय में कुलदीप कुमार के पद ग्रहण करने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौके पर मौजूदगी रही। सभी नेताओं ने कुलदीप कुमार का मुंह मीठा कराया और फूलों के गुलदस्तों… Continue reading चंडीगढ़ के नए मेयर कुलदीप कुमार ने ग्रहण किया पद, 4 मार्च को कराएंगे सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर का चुनाव

सुशील गुप्ता का ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, बोले – प्रदेश का किसान और जवान दोनों सड़कों पर

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता की, इस दौरान ज़िला अध्यक्ष सरदार गज्जन सिंह, सतवीर गोयत, सोनिया शर्मा, अमरीक सिंह, ईशम सिंह और कविता मौजूद थे। गुप्ता जी ने कहा कि कुरुक्षेत्र से हरियाणा और भारत में युग परिवर्तन होगा। हरियाणा इंडिया गठबंधन में पूर्ण बहुमत… Continue reading सुशील गुप्ता का ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, बोले – प्रदेश का किसान और जवान दोनों सड़कों पर

प्रदर्शनकारी किसान की मौत मामले में पंजाब पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित खनौरी में प्रदर्शनकारी किसानों और हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के बाद किसान शुभकरण सिंह की मौत मामले में पंजाब पुलिस ने बुधवार रात हत्या का मामला दर्ज किया है। खनौरी में 21 फरवरी को किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में बठिंडा के मूल निवासी शुभकरण (21) की मौत… Continue reading प्रदर्शनकारी किसान की मौत मामले में पंजाब पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय शीर्ष पर बरकरार

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने बुधवार को यहां खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों (केआईयूजी) में शीर्ष वरीय जैन विश्वविद्यालय को 3-1 से हराकर पुरुष बैडमिंटन टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता जबकि एडमास विश्वविद्यालय ने महिला टीम स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की पुरुष बैडमिंटन टीम में टॉप्स डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल मेसनाम मेइराबा लुवांग और बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप की भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सूरज गोएला शामिल हैं।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने पहला एकल मुकाबला गंवा दिया था लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की और पदक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।

केआईयूजी के चौथे सत्र में सिर्फ एक दिन बचा है और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय 26 स्वर्ण, 17 रजत और 16 कांस्य पदक जीतकर शीर्ष पर चल रहा है।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी 16 स्वर्ण, 13 रजत और तीन कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद जैन विश्वविद्यालय के 12 स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य पदक हैं।

महिला बैडमिंटन टीम स्पर्धा के फाइनल में एडमास विश्वविद्यालय ने श्री जगदीश प्रसाद जेटी विश्वविद्यालय को हराया।

एडमास विश्वविद्यालय ने कोट्टयम के महात्मा गांधी विश्वविद्यालय को 3-1 से हराकर महिला वॉलीबॉल का स्वर्ण पदक भी जीता।

हरियाणा के पलवल में 88 डेबिट कार्ड के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने ATM से नकदी निकालने में ‘मदद’ करके लोगों को ठगने के आरोप में सोमवार को पलवल जिले से 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि वे औद्योगिक क्षेत्रों में ATM के पास पीड़ितों का इंतजार करते थे और उनकी ‘मदद’ करते हुए पीड़ितों के ATM कार्ड को बदल लेते थे। पुलिस… Continue reading हरियाणा के पलवल में 88 डेबिट कार्ड के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

AAP ने दिल्ली की 4 सीटों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली की 4 और हरियाणा की 1 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी राष्ट्रीय राजधानी की 7 लोकसभा सीटों में से 4 और हरियाणा की 10 में से 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे के समझौते के तहत दिल्ली की बाकी… Continue reading AAP ने दिल्ली की 4 सीटों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा

हरियाणा सरकार ने हुक्का बार पर लगाया बैन, विधानसभा में विधेयक पास

हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में हुक्का बार पर बैन लगा दिया है. इसे लेकर हरियाणा विधानसभा में गृह मंत्री अनिल विज ने विधेयक प्रस्तुत किया, जिसे सोमवार शाम यानी 26 फरवरी को पारित कर दिया गया. अब किसी भोजनालय या आदि जगहों पर हुक्का नहीं परोसा जा सकेगा. 5 साल… Continue reading हरियाणा सरकार ने हुक्का बार पर लगाया बैन, विधानसभा में विधेयक पास

पंजाब सरकार को मिली बड़ी सफलता, घायल किसान को हरियाणा से भेजा गया चंडीगढ़

किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, 29 फरवरी तक किसान संगठनों ने दिल्ली कूच के प्लान को स्थगित कर दिया है। इस आंदोलन के के दौरान कई किसानों की मौत पर भी बवाल मचा हुआ है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस के द्वारा किए गए बलप्रयोग पर भी… Continue reading पंजाब सरकार को मिली बड़ी सफलता, घायल किसान को हरियाणा से भेजा गया चंडीगढ़

दिल्ली और पंजाब के लिए कैंडिडेट के नाम पर मंथन आज, केजरीवाल के घर AAP हाईकमान की मीटिंग

देश में होने वाले आम चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के चयन पर मंथन कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर आज AAP की सर्वोच्च इकाई पॉलिटिकल… Continue reading दिल्ली और पंजाब के लिए कैंडिडेट के नाम पर मंथन आज, केजरीवाल के घर AAP हाईकमान की मीटिंग