PM नरेंद्र मोदी ने गजल गायक पंकज उधास के निधन पर जताया शोक

उन्होंने कहा, ‘‘वह भारतीय संगीत के प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुन ने हर पीढ़ी के लोगों को मंत्रमुग्ध किया। मुझे उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीत याद है। उनके जाने से संगीत की दुनिया में एक ऐसा शून्य पैदा हुआ है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।’’

गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन

दुनियाभर में प्रसिद्ध गजल गायक और पद्म श्री पंकज उधास का सोमवार को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पंकज उधास की बेटी नायाब ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा था, “बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज… Continue reading गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन

अभिनेता विक्की कौशल ने दादा साहब फाल्के बेस्ट एक्टर अवार्ड् किया सेना को समर्पित

अभिनेता विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘सैम बहादुर में मेरे काम के लिए मुझे बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) के अवार्ड से सम्मानित करने के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार की जूरी को बहुत-बहुत धन्यवाद। क्षमा करें, कुछ कारणों से मुझे मुंबई से बाहर यात्रा करनी पड़ी, मैं आज कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूं, लेकिन धन्यवाद; यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

विद्या बालन के नाम पर शख्स कर रहा था धोखाधड़ी, एक्ट्रेस को उठाना पड़ा ये सख्त कदम

विद्या बालन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन इसी बीच अब एक्ट्रेस विद्या बालन के फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर अपडेट सामने आई है।  विद्या बालन ने अपने नाम पर बने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से हो रही धोखाधड़ी मामले में लीगल एक्शन लेते हुए मुंबई… Continue reading विद्या बालन के नाम पर शख्स कर रहा था धोखाधड़ी, एक्ट्रेस को उठाना पड़ा ये सख्त कदम

जाने माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन

जाने माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके बेटे राजिल सयानी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सयानी को मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

NRI मैरिज पर कानून की जरूरत क्यों?, क्या भारतीय नागरिक नहीं कर पाएंगे NRI से शादी?

शादी रचाकर विदेश भागे दूल्हों के इंतजार में दुल्हनें बूढ़ी होने लगी हैं। न तो दूल्हे विदेश से लौट रहे हैं, न ही दुल्हनें विदेश जा पा रही हैं। जी हाँ पंजाब में अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं कि विदेश रहने वाले युवक पंजाब की लड़कियों के साथ धोखा कर जाते हैं। इसलिए कई… Continue reading NRI मैरिज पर कानून की जरूरत क्यों?, क्या भारतीय नागरिक नहीं कर पाएंगे NRI से शादी?

मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

टीवी इंडस्ट्री से इस समय बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।

Elvish Yadav ने सर्पविष मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने वाली संस्था पर लगाया उगाही का आरोप

नोएडा की एक रेव पार्टी में सर्पविष की आपूर्ति के मामले में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया मंचों पर एक वीडियो साझा कर एक संस्था पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया।

वहीं पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रावई करने का आश्वासन दिया है।

रेव पार्टी में सर्पविष की आपूर्ति के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद एल्विश ने 13 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो साझा कर कहा कि नोएडा में हुई रेव पार्टी के समय वह मुंबई में थे और उसका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है।

फॉरेंसिक की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी कि जिस जहर का नमूना लैब में परीक्षण के लिए भेजा गया था, वह कोबरा का ही था।

एल्विश ने वीडियो में कहा कि पुलिस को पहले उनके रेव पार्टी में होने की बात साबित करनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पीपल फॉर एनिमल संस्था ने मुकदमा दर्ज कराया है उसका काम ही नामी लोगों पर बेवजह आरोप लगाकर पैसों की उगाही करना है।

एल्विश के इस वीडियो को सौ से अधिक लोगों ने साझा किया है।

वहीं एल्विश यादव द्वारा लगाए गये आरोपों पर पुलिस उपायुक्त विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की कार्रवाई जाएगी।

मशहूर धारावाहिक ‘उड़ान’ में पुलिस अधिकारी ‘कल्याणी’ की भूमिका निभाने वाली कविता चौधरी का निधन

दूरदर्शन के मशहूर धारावाहिक ‘उड़ान’ में पुलिस अधिकारी ‘कल्याणी’ की भूमिका निभाने वाली कविता चौधरी का बृहस्पतिवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं।

‘अबू धाबी में हिंदू मंदिर के उद्घाटन का साक्षी बनकर धन्य हूं’- अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर “धन्य” महसूस कर रहे हैं। समारोह में अभिनेता विवेक ओबेरॉय, दिलीप जोशी, गायक शंकर महादेवन और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर भी शामिल हुए।