दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, वायु गुणवत्ता भी ‘खराब श्रेणी’ में

दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह ठंड महसूस की गई और कोहरा छाया रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत थी। दिन के समय अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण… Continue reading दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, वायु गुणवत्ता भी ‘खराब श्रेणी’ में

लोकसभा में गरजे भारत के गृह मंत्री अमित शाह, कहा पीओके हमारा है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि नए संशोधन विधेयक के तहत जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 24 सीट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लिए आरक्षित की गई हैं। क्योंकि पीओके हमारा है। लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा… Continue reading लोकसभा में गरजे भारत के गृह मंत्री अमित शाह, कहा पीओके हमारा है

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड का CAG ऑडिट कराने का आदेश दिया

दिल्ली जल बोर्ड में वित्तीय अनियमितताओं पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जल बोर्ड के पिछले 15 साल का सीएजी ऑडिट कराने का आदेश दिया है। यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, सीएम केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष कुछ आरोप लगा रहा है। इसलिए, इस ऑडिट से सब कुछ… Continue reading अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड का CAG ऑडिट कराने का आदेश दिया

दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां का एलान, 15 दिन नहीं अब 6 दिन की होगा वेकेशन

दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को 15 दिन से घटाकर छह कर दिया गया है। शीतकालीन अवकाश की शुरुआत एक जनवरी 2024 से होगी। शिक्षा निदेशालय ने एक परिपत्र में बुधवार को यह जानकारी दी।

सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत 11 दिसंबर तक बढ़ाई

उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत की अवधि सोमवार को 11 दिसंबर तक बढ़ा दी।

जैन ने दिल्ली उच्च न्यायालय के छह अप्रैल के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की है। उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच किए जा रहे मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

शीर्ष अदालत ने 26 मई को जैन को चिकित्सा आधार पर छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी थी। बाद में अदालत ने राहत बढ़ा दी थी।

आज से संसद का शीतकालीन सत्र, सदन में पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से शुरूआत हो रही है जो 22 दिसंबर तक चलेगा। चार राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद यह सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। वहीं, इस शीतकालीन सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को भी ‘बेहद खराब श्रेणी’ में रही। जबकि शहर का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम के औसत तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। विभाग ने बताया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े 8 बजे शहर की सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत थी। मौसम विभाग… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से 2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिन के दौरान सामान्यत: बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ वर्षा की संभावना… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, 30 पिस्तौल बरामद

दिल्ली पुलिस ने 2 अलग-अलग अभियानों में 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 पिस्तौल बरामद की हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुभाष वरकड़े (31), अब्दुल कलाम (25) और दीपक बारेला (24) के रूप में हुई है। विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एच.जी.एस.… Continue reading दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, 30 पिस्तौल बरामद

भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के विरोध प्रदर्शन से एमसीडी की बैठक बाधित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पार्षदों ने स्थायी समिति का गठन न होने और गृह कर में वृद्धि को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक को बाधित किया।

विपक्षी पार्षदों की नारेबाजी के बीच अपराह्न दो बजकर 19 मिनट पर सदन की बैठक शुरू हुई।

कांग्रेस पार्षदों ने आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ नारे लगाये। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर ‘‘स्थायी समिति का गठन करो’’ और ‘‘गृह कर वापस लो’’ जैसी मांगें लिखी हुई थीं।

भाजपा के पार्षदों ने दिल्ली में कुत्तों से खतरे का मुद्दा उठाया और शहर में कुत्तों के काटने की घटनाओं के संबंध में आंकड़े जारी करने की मांग की।