भाजपा के संकल्प पत्र पर आतिशी ने साधा निशाना, कहा- 10 साल पहले के सारे मुद्दे हुए गायब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है। इस बीच आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो वो अरविंद केजरीवाल की तरह काम के… Continue reading भाजपा के संकल्प पत्र पर आतिशी ने साधा निशाना, कहा- 10 साल पहले के सारे मुद्दे हुए गायब

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की, कन्हैया कुमार को भी दिया टिकट

कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में दिल्ली के लिए तीन और पंजाब के लिए 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले आप सांसद संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा, “मैंने इंडिया गुट के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का प्रस्ताव भी रखा है।” उन्होंने कहा कि पांच-10 मुद्दे ऐसे हैं जिन्हें वे चुनाव जीतने के बाद सामने ले जाएंगे।

BJP का ‘संकल्प पत्र’ युवा, महिला, किसान और गरीब को सशक्त करने पर केंद्रित, निवेश से नौकरी पर जोर-PM

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तीकरण पर केंद्रित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी किया और इस बात पर बल दिया कि जब दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है तो भारत में पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार की आवश्यकता है।

PM मोदी ने BJP का संकल्प पत्र किया जारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी अपने घोषणापत्र को ‘संकल्प पत्र’ कहती है।

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन किया गया

खराब मौसम के कारण शनिवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर 22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इनमें से नौ उड़ानों को जयपुर, आठ को लखनऊ, दो को चंडीगढ़ और 1-1 को वाराणसी, अमृतसर तथा अहमदाबाद भेजा गया।

अधिकारी ने कहा कि जिन उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया, उनमें इंडिगो की नौ उड़ानें, एयर इंडिया की आठ उड़ानें और विस्तारा की तीन उड़ानें शामिल हैं।

मार्ग परिवर्तन शाम तीन बजे से साढ़े छह बजे के बीच हुआ।

राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों की आवाजाही संभालता है।

केजरीवाल को तिहाड़ जेल में परिजनों से व्यक्तिगत मुलाकात नहीं करने दी जा रही: संजय सिंह का दावा

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री केजरीवाल का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उनके परिवार को व्यक्तिगत रूप से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।’’

उन्होंने कहा कि परिवार को केवल ‘मुलाकात जंगले’ से केजरीवाल से मिलने की अनुमति दी गई है।

सिंह ने कहा, ‘‘यह अमानवीय है। यहां तक कि कट्टर अपराधियों को भी व्यक्तिगत मुलाकात की अनुमति मिलती है।’’

‘मुलाकात जंगला’ लोहे की एक जाली होती है जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी और उससे मुलाकात करने आए लोगों के बीच होती है। दोनों पक्ष जाली के आर-पार से बातचीत कर सकते हैं।

तिहाड़ प्रशासन ने फिलहाल सिंह के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

शुक्रवार को जेल अधिकारियों ने केजरीवाल की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की तारीख 15 अप्रैल तय की थी और कहा कि वह आप संयोजक से ‘मुलाकात जंगला’ में एक सामान्य आगंतुक के रूप में मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और निजी सचिव विभव कुमार से मंगलवार को तिहाड़ जेल के अंदर मुलाकात की थी।

AAP नेता संजय सिंह का दावा, जेल में अरविंद केजरीवाल को किया जा प्रताड़ित

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ” केंद्र सरकार के इशारे पर तिहाड़ जेल के अंदर अत्याचार किया गया। आप नेता ने यह भी कहा कि जेल प्रशासन… Continue reading AAP नेता संजय सिंह का दावा, जेल में अरविंद केजरीवाल को किया जा प्रताड़ित

15 अप्रैल को CM भगवंत मान तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से करेंगे मुलाकात, तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 अप्रैल यानी सोमवार को तिहाड़ जेल में आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। जेल अधिकारियों ने बताया कि बैठक दोपहर में मुलाकाती जंगला पर आम आगंतुकों के रूप में होगी। लेकिन इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा है।… Continue reading 15 अप्रैल को CM भगवंत मान तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से करेंगे मुलाकात, तैयारियां पूरी

आप ने शेयर किया केजरीवाल का पुराना वीडियो, लिखा- लड़ेंगे, जीतेंगे

शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए एक आप ने कदम उठाया है। आप ने शुक्रवार को केजरीवाल का एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें केजरीवाल के कहते हुए सुना जा सकता है, कि “अगर हम… Continue reading आप ने शेयर किया केजरीवाल का पुराना वीडियो, लिखा- लड़ेंगे, जीतेंगे