दो साल में बढ़ी दिल्ली की प्रति व्यक्ति, 4 लाख के पार पहुंची

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की. इस दौरान उन्होंने कहा, “ये आर्थिक सर्वे दिखा रहा है कि पिछले एक साल में दिल्ली के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है. दिल्ली सरकार का राजस्व बढ़ा है. लगातार हर साल की तरह दिल्ली सरकार का बजट मुनाफे में रहा… Continue reading दो साल में बढ़ी दिल्ली की प्रति व्यक्ति, 4 लाख के पार पहुंची

दिल्ली में आज छाए रहेंगें बादल, मौसम विभाग ने हल्की बारिश का जताया अनुमान

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आर्द्रता का स्तर 96 फीसदी दर्ज किया गया। आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। केंद्रीय… Continue reading दिल्ली में आज छाए रहेंगें बादल, मौसम विभाग ने हल्की बारिश का जताया अनुमान

LPG CYLINDER PRICE: मार्च के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ इतना महंगा

मार्च महीने की आज से शुरूआत हो गई है। पहले ही दिन आमजन की जेब पर कैची चल गई है। 1 मार्च को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है।

Delhi-NCR Traffic Jam: दिल्ली के इन रास्तों पर आज रहेगा भारी जाम, पढ़ें Traffic Advisory

राजधानी दिल्ली के महरौली में माइंस रोड पर राधा स्वामी सत्संग कॉम्पलेक्स पर आज से एक सत्संग कार्यक्रम शुरू होने वाला है जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है।

मार्शल हटाने के कदम को केजरीवाल ने बताया पूरी तरह गैर कानूनी

उपराज्यपाल की ओर से दिल्ली जल बोर्ड की बिल माफ करने की योजना के संबंध में लिखे गए पत्र को लेकर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायको ने सवाल खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल की भाषा पूरी तरह बीजेपी एजेंट के तौर पर लग रही है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया… Continue reading मार्शल हटाने के कदम को केजरीवाल ने बताया पूरी तरह गैर कानूनी

AAP ने मौजूदा MLA और सफाई कर्मी के बेटे को दिया लोकसभा चुनाव का टिकट

प्रकाश अपने बेटे की राजनैतिक कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि वो बतौर सफाई कर्मचारी अपनी नौकरी करते रहेंगे।

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को बस मार्शल योजना रोकने के लिए कहा: CM अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने अधिकारियों से बस मार्शल योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को रोकने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री के इस आरोप पर उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बस में मार्शल के रूप में तैनात नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों को हटाने के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि यह योजना 2015 से 2022 तक सुचारू रूप से चली।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वादे के साथ 2015 में सरकार बनाई थी। हमने पांच साल में सीसीटीवी कैमरे लगाए, अंधेरे वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाईं और बसों में सीसीटीवी कैमरे और ‘पैनिक बटन’ लगाए तथा मार्शल तैनात किए। बस मार्शल द्वारा किये गये अच्छे काम के कई उदाहरण मौजूद हैं।’’

उन्होंने कहा कि बस मार्शल योजना के तहत आठ वर्षों तक सुचारू रूप से काम हुआ लेकिन 2023 में अधिकारियों ने यह कहते हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी मार्शल के रूप में काम नहीं कर सकते।

केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘उपराज्यपाल ने अधिकारियों को बस मार्शल योजना को रोकने के लिए कहा है। उपराज्यपाल ने यह कहते हुए मार्शल की नियुक्ति पर सवाल उठाए कि वहां (बस में) सीसीटीवी कैमरे और ‘पैनिक बटन’ हैं।’’

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर सिर्फ ‘‘मगरमच्छ के आंसू’’ बहा रही है। उन्होंने पानी के कथित तौर पर बढ़े हुए बिलों के लिए एकमुश्त समाधान योजना पर सक्सेना के पत्र के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘उपराज्यपाल के पत्र में सही भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया था।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

Delhi: पिछले 9 साल में फरवरी के महीने में सबसे अच्छी रही वायु गुणवत्ता

दिल्ली में फरवरी माह में वायु गुणवत्ता पिछले नौ साल में सबसे अच्छी रही और इस दौरान अधिकतर दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में बादलों लुका-छुपी… पहाड़ों पर बर्फबारी, जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में आज मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बादलों का घेराव रहेगा।

AAP ने दिल्ली लोकसभा सीट से एक सफाई कर्मचारी के बेटे को दिया टिकट

कुलदीप के पिता प्रकाश कुमार दिल्ली नगर निगम में एक सफाई कर्मचारी हैं। पूर्वी दिल्ली की लोकसभा के त्रिलोक पुरी इलाके में वे झाड़ू लगाते हैं। आज की राजनीति में धनबल का विशेष महत्व है। इसी से किसी उम्मीदवार की ताकत को आंका जाता है। ऐसे माहौल में आम आदमी पार्टी ने एक नजीर पेश… Continue reading AAP ने दिल्ली लोकसभा सीट से एक सफाई कर्मचारी के बेटे को दिया टिकट