मोहाली ब्लास्ट का CCTV वीडियो आया सामने, फुटेज में हमलावरों की गाड़ी दिखी

पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर हमले का पहला CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि हमलावरों ने कार से ही रॉकेट दागा। जिस वक्त धमाका हुआ, कार वहां से गुजरती हुई भी नजर आई। फुटेज में हमलावरों की कार भी नजर आई है। वहीं संदिग्ध हमलावर भी नजर आए हैं।

इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पहला नाम तरनतारन के भिखीविंड के रहने वाले निशान सिंह का है। निशान सिंह तरनतारन के भिखीविंड के गांव कुल्ला का रहने वाला है। उस पर कई केस दर्ज हैं।

Image

करीब डेढ़ महीने पहले वह जमानत पर बाहर आया था। उसका गांव भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक है। मोहाली और फरीदकोट की पुलिस ने जॉइंट एक्शन कर उसे फरीदकोट से गिरफ्तार किया।

उससे पूछताछ के बाद निशान के साले सोनू को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। मोहाली पुलिस ने इस केस में तरनतारन के गांव मेहंदीपुर का रहने वाला जगरूप सिंह को भी पकड़ा गया है। उस पर पहले भी कत्ल का केस दर्ज है। वह पैरोल पर बाहर आया है। मेहंदीपुर गांव भी भारत-पाक बॉर्डर के नजदीक स्थित है।